फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan first Sikh police officer assaulted after Property dispute with the government

पाकिस्तान के पहले सिख अधिकारी से मारपीट, जबरदस्ती घर से निकाला

Wed, 11 Jul 2018 04:51 PM IST
एजेंसी, लाहौर
एजेंसी, लाहौर Updated Wed, 11 Jul 2018 04:51 PM IST
विज्ञापन
Pakistan first Sikh police officer assaulted after Property dispute with the government

 पाकिस्तान के पहले सिख अधिकारी ने दावा किया है कि सरकार के साथ संपत्ति विवाद के बाद उसे उसके बच्चों और पत्नी के साथ उसके गांव के घर से जबर्दस्ती बाहर निकाल दिया गया। 

विज्ञापन


डेली पाकिस्तान ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि गुलाब सिंह शाहीन ने एक वीडियो में मंगलवार को कहा कि उसे सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (पीएसजीपीसी) की मूल संस्था ईवेक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड (ईटीपीबी) ने लाहौर के डेरा चहल गांव में स्थित उसके घर से निकाल दिया। 
विज्ञापन


सिंह ने फेसबुक पर शेयर किए वीडियो में कहा, ‘मेरी पगड़ी को जबर्दस्ती खोल दिया गया।’ वीडियो में सिंह को पुलिस से यह अनुरोध करते हुए देखा जा सकता है कि उसे इस जगह पर ‘कम से कम दस मिनट’ दे दिए जाएं जहां वे 1947 से रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 साल 2011 में गुलाब सिंह ने सैयद आसिफ अख्तर हाशमी के खिलाफ गुरुद्वारा संपत्ति को गैरकानूनी रूप से बेचने का केस दर्ज कराया था। सिंह ने बाद में दावा किया कि ईटीपीबी सचिव तारिक वजीर ने उसकी पिटाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed