फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan Finance Minister Ishaq Dar petition seeking exemption of dismissed

पाक वित्त मंत्री डार की पेशी से छूट की मांग संबंधी याचिका खारिज

Tue, 17 Oct 2017 04:02 AM IST
एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद Updated Tue, 17 Oct 2017 04:02 AM IST
विज्ञापन
Pakistan Finance Minister Ishaq Dar petition seeking exemption of dismissed
पाकिस्तान के वित्त मंत्री इसहाक डार

भ्रष्टाचार मामले में सुनवाई कर रही जवाबदेही अदालत ने सोमवार को पाकिस्तान के वित्त मंत्री इसहाक डार की व्यक्तिगत पेशी से छूट दिए जाने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी। भ्रष्टाचार रोधी अदालत ने डार की पेशी के दौरान कहा कि गवाहों के बयान दर्ज कराए जाते वक्त उनका उपस्थित रहना जरूरी है ताकि जिरह की जा सके। 

विज्ञापन


फिलहाल, कोर्ट ने 18 अक्तूबर तक सुनवाई स्थगित की है। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) ने पूर्व पाक पीएम नवाज शरीफ, उनके परिवार के सदस्यों और वित्त मंत्री डार के खिलाफ भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिग के तीन मामले इस्लामाबाद की जवाबदेही अदालत में दर्ज किए हैं। 
विज्ञापन


पढ़ें- पाकिस्तानी सेना से लोकतंत्र को कोई खतरा नहीं: आसिफ गफूर
विज्ञापन
विज्ञापन


पनामा पेपर घोटाले में बीते 28 जुलाई को पाक सुप्रीम कोर्ट शरीफ को पीएम पद के अयोग्य करार दिया था। इसके बाद ये मामले दर्ज किए गए थे। डार पर आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप हैं। मामले में तीन गवाहों के बयान दर्ज भी किए जा चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed