फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   pakistan f-16 planes flying at over islamabad peshwara islamabad highway closed

डर गया पाकिस्तान! इस्लामाबाद में उड़ाए एफ-16 विमान, लोग घर छोड़ सड़कों पर भागे

Fri, 23 Sep 2016 07:06 AM IST
एजेंसी/ इस्लामाबाद
एजेंसी/ इस्लामाबाद Updated Fri, 23 Sep 2016 07:06 AM IST
विज्ञापन
pakistan f-16 planes flying at over islamabad peshwara islamabad highway closed
- फोटो : Reuters

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बृहस्पतिवार देर रात एफ-16 लड़ाकू विमान उड़ते देखे गए, जिससे अफरातफरी मच गई। फाइटर जेट की कर्कश आवाज से घबराए लोग घरों से बाहर निकल आए। पत्रकार हामिद मीर ने ट्वीट के माध्यम से यह जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि उड़ी हमले के बाद के हालात को देखते हुए पाकिस्तान को भारत की तरफ से कार्रवाई की आशंका है। इसी आशंका के बीच उसने फाइटर प्लेन से वॉर एक्सरसाइज शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


इस्लामाबाद-पेशावर हाईवे बंद

pakistan f-16 planes flying at over islamabad peshwara islamabad highway closed
फाइल फोटो
पाकिस्तानी जियो टीवी के पत्रकार हामिद मीर ने ट्वीट कर बताया कि बृहस्पतिवार रात 10:20 बजे पाकिस्तानी वायुसेना के एफ-16 लड़ाकू विमान इस्लामाबाद के ऊपर उड़ते दिखे। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि इस्लामाबाद-पेशावर हाईवे को बंद कर दिया गया है और उनसे लड़ाकू विमानों ने उड़ान भरी।

हामिद ने एक टीवी चैनल पर बातचीत में कहा कि इस्लामाबाद में आकाश पर एफ-16 लड़ाकू विमान उड़ते हुए देखे जाने से भयभीत लोग सड़कों पर उतर आए। मालूम हो कि उड़ी आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान अपनी सैन्य व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed