फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan expresses grief over atal bihari vajpayee demise

इस वजह से पाकिस्तान के लोगों को भी खूब पसंद थे अटल बिहारी वाजपेयी

Fri, 17 Aug 2018 09:19 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 17 Aug 2018 09:19 AM IST
विज्ञापन
Pakistan expresses grief over atal bihari vajpayee demise

पाकिस्तान ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को ‘राजनेता’ बताते हुए उनके निधन पर शोक जताया है। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के एक प्रवक्ता ने कहा, 'हमें अटल बिहारी वाजपेयी के निधन का दुखद समाचार मिला है। वह एक प्रख्यात राजनेता थे, जिन्होंने भारत-पाक संबंधों में परिवर्तन लाने की दिशा में काम किया। वह विकास के लिए दक्षेस और क्षेत्रीय सहयोग के प्रमुख समर्थक थे।' 

विज्ञापन


उन्होंने पाकिस्तान की सरकार और लोगों की तरफ से वाजपेयी के परिवार और भारत की सरकार एवं लोगों के प्रति ‘हार्दिक संवेदना’ प्रकट की। पाकिस्तान के भावी प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के निधन पर शोक जाहिर करते हुए कहा कि भारत-पाकिस्तान शांति की दिशा में उनके प्रयासों को हमेशा याद किया जाएगा। 
विज्ञापन


खान ने एक बयान में कहा कि वाजपेयी उपमहाद्वीप के प्रमुख राजनीतिक शख्सियत थे और उनके निधन से एक बड़ा शून्य पैदा हो गया है। उन्होंने कहा, 'मैं दुख की इस घड़ी में भारत के लोगों के प्रति सहानुभूति प्रकट करता हूं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पत्रकार से राजनेता बने पाकिस्तानी सांसद मुशाहिद हुसैन सैयद ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से एक एक अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा 'वाजपेयी शांति के प्रतीक थे। उन्होंने दोनों देशों के बीच रिश्ते सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 1999 में ऐतिहासिक लाहौर-दिल्ली बस यात्रा शुरू कराने में उनकी भूमिका सराहनीय है।' 


पत्रकार और बिलावल भुट्टो के मीडिया सलाहकार उमर कुरैशी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पाकिस्तान में भी खूब पसंद किए जाते थे। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है 'भाजपा से होने के बावजूद पाकिस्तान के लोगों को अटल बिहारी वाजपेयी काफी पसंद थे और ऐसा इसलिए था क्योंकि वो ऐतिहासिक 'दोस्ती बस' में सवार होकर खुद लाहौर आए थे।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed