फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   pakistan elite female force camando

ये पैंतीस महिला कमांडो लेंगी तालिबान से लोहा

Wed, 11 Mar 2015 01:31 PM IST
Updated Wed, 11 Mar 2015 01:31 PM IST
विज्ञापन
pakistan elite female force camando

हाथ में हथियार लिए महिलाओं की तस्वीरें पाकिस्तान में बहुत असमान्य हैं। लेकिन पाकिस्तान के हिंसाग्रस्त उत्तर-पश्चिम इलाके में तालिबान से लोहा लेने के लिए दी जा रही ट्रेनिंग में कुछ महिलाएं पूरी शिद्दत से हिस्सा ले रही हैं।

विज्ञापन


इलीट पुलिस कमांडो फोर्स के लिए चुनी गईं इन 35 महिलाओं को उनके पुरुष सहकर्मियों की तरह ही छह महीने तक ट्रेनिंग दी जा रही है। ट्रेनिंग के दौरान ये महिला रंगरूट विशेष अभियानों में इस्तेमाल में लाए जाने वाले हथियारों को चलाने, उन्हें खोलने और दोबारा जोड़ने का हुनर सीख रही हैं।

विज्ञापन

'बेटी की बहुत याद आती है'

pakistan elite female force camando

घर तलाशी अभियान में ये महिलाएं, पुरुष जवानों का रास्ता साफ़ करने के लिए पहले प्रवेश करती हैं। एक महिला रंगरूट मेहरीन राज कहती हैं, “जब हम एक सामान्य पुलिस के रूप में किसी घर में घुसते हैं तो हम महिला चरमपंथियों को खोज नहीं पाते, लेकिन अब हम उन्हें तलाश सकते हैं और मार सकते हैं।”

सादिया 26 वर्ष की हैं और दो बच्चों की मां हैं। वो बताती हैं कि उन्हें हथियार चलाने की ट्रेनिंग सबसे अधिक पसंद है।उन्हें अपनी बेटी की बहुत याद आती है लेकिन उनके पति बहुत सहयोग करने वाले हैं। पुलिस फ़ोर्स में शामिल किए जाने के लिए दी जाने वाली शारीरिक ट्रेनिंग सबसे कठिन है। लेकिन इन महिला रंगरूटों को हल्के हथियार से लेकर भारी मशीनगन चलाने तक की ट्रेनिंग से होकर गुजारा जा रहा है।

'मानसिकता बदली है'

pakistan elite female force camando

पाकिस्तान का यह सबसे रुढ़िवादी इलाक़ा है लेकिन पति और पिता के समर्थन के कारण ये महिलाएं आगे आई हैं। ऐसा लगता है कि चरमपंथियों से लड़ाई के मामले में महिलाओं के प्रति इस देश में मानसिकता बदल रही है।

चरमपंथ के ख‌िलाफ अपनी सुविधानुसार लड़ाई को लेकर पाकिस्तान की काफी समय से आलोचना होती रही है।लेकिन पेशावर के एक आर्मी स्कूल में भयानक नरसंहार के बाद उसके नजरिए में कुछ बदलाव आया दिखता है। इस ट्रेनिंग को उस हादसे से पहले शुरू किया गया था लेकिन अब इसे और गंभीरता से लिया जा रहा है।

विज्ञापन

महिला रंगरूटों पर पूरा भरोसा

pakistan elite female force camando

पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के कमांडर कर्नल मोमिन बेग कहते हैं कि ट्रेनिंग के लिए काफी महिला वालंटियर अभी कतार में हैं। वो कहते हैं, “जहां तक फिटनेस और ट्रेनिंग की बात है मुझे इन महिला रंगरूटों पर पूरा भरोसा है।”

कर्नल बेग के अनुसार, “यदि इलीट पुलिस फ़ोर्स के लिए पुरुष नहीं मिलेंगे तो हम इसमें इलीट महिला पुलिस को शामिल करेंगे और पूरा अभियान चलाएंगें।”

'पुरुष सदस्यों में झिझक'

pakistan elite female force camando

हालांकि अपनी यूनिट में महिला सहकर्मियों को लेकर पुरुष सदस्यों में कुछ झिझक दिखती है लेकिन वो इसे दिखाते नहीं हैं।एक ऐसा प्रांत जो इस्लामी चरमपंथियों के ख‌िलाफ युद्ध में काफी तहस नहस हो चुका है, अब महिलाएं इस युद्ध में शामिल होना चाहती हैं।

पेशावर में ट्रेनिंग ले रहीं इन महिला रंगरूटों को देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में तैनात होने वाले इलीट पुलिस फोर्स में शामिल की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed