फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan Elections 2018: PTI Sadaqat Ali Abbasi defeats PML-N Shahid Khaqan Abbasi

पाकिस्तान चुनाव : नवाज शरीफ की पार्टी को बड़ा झटका, पूर्व प्रधानमंत्री अब्बासी को मिली करारी शिकस्त

Thu, 26 Jul 2018 03:51 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, इस्लामाबाद Updated Thu, 26 Jul 2018 03:51 PM IST
विज्ञापन
Pakistan Elections 2018: PTI Sadaqat Ali Abbasi defeats PML-N Shahid Khaqan Abbasi

पाकिस्तान में 25 जुलाई को हुए आम चुनावों के नतीजे चौंकाने वाले आ रहे हैं। इमरान खान की लहर में कई दिग्गज ढेर हो गए हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीटीआई के प्रत्याशी सदाकत अली अब्बासी ने नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएल-एन के उम्मीदवार और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी को एनए 57 रावलपिंडी सीट से हरा दिया है। पीटीआई के सदाकत को 97,104 वोट मिले हैं तो वहीं शाहिद खाकान अब्बासी को 91,381 वोट मिले हैं। 

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि 272 संसदीय सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) रुझानों में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। अभी तक आए रुझानों में इमरान खान की पार्टी  पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) 115 सीटों पर आगे चल रही है।
विज्ञापन


 ये भी पढ़ें- पाकिस्तान चुनाव परिणाम Live: पीएम की कुर्सी के करीब इमरान खान, लेकिन बहुमत से अभी भी दूर
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएल-एन 64 सीटों पर आगे है तो पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) 38 सीटों पर आगे चल रही है।  इसके अलावा 55 सीटों पर अन्य उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। कुल 272 सीटों में 267 सीटों के रुझान अबतक सामने आए हैं। PML(N) के शहबाज शरीफ, PPP के बिलावल भुट्टो, MMA के फजल उर रहमान, जमात ए इस्लामी के सिराज उल हक अपनी-अपनी सीट पर चुनाव हार गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed