फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan elections 2018: 16.7 million votes dismissed

पाकिस्तान चुनाव : 16.7 लाख वोट खारिज, पिछले चुनाव की तुलना में 11.7 फीसदी ज्यादा

Sat, 04 Aug 2018 04:37 PM IST
भाषा, इस्लामाबाद
भाषा, इस्लामाबाद Updated Sat, 04 Aug 2018 04:37 PM IST
विज्ञापन
Pakistan elections 2018: 16.7 million votes dismissed
पाकिस्तान चुनाव
पाकिस्तान में चुनाव पर नजर रखने वाली एक एक स्वतंत्र निगरानी संस्था की रिपोर्ट में कहा गया है कि साल 2018 के आम चुनाव में पूरे देश में हुए मतदान में कुल 16.7 लाख वोट खारिज किए गए हैं। यह आंकड़ा वर्ष 2013 के आम चुनाव में खारिज मतों की तुलना में 11.7 फीसदी ज्यादा है। साल 2013 में 15 लाख वोट खारिज किए गए थे।
विज्ञापन


निगरानी संस्था फ्री एंड फेयर इलेक्शन नेटवर्क (एफएएफईएन) ने शुक्रवार को अपनी रिपोर्ट जारी की।

अगर मतपत्र पर यह साफ नहीं होता कि मतदाता ने किस उम्मीदवार के नाम पर निशान लगाया है या एक से अधिक नामों पर निशान लगाया गया हो तो मतपत्र खारिज कर दिया जाता है।
विज्ञापन


पाकिस्तान निर्वाचन आयोग के मुताबिक 10 करोड़ से ज्यादा पंजीकृत वोटर हैं लेकिन सिर्फ 51 फीसदी ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

फ्री एंड फेयर इलेक्शन नेटवर्क (एफएएफईएन) की जारी की गई रिपोर्ट इस्लामाबाद राजधानी क्षेत्र (आईसीटी) समेत पाकिस्तान के चार प्रांतों में समूची मतदान प्रक्रिया की निगरानी पर आधारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि साल 2013 में आईसीटी क्षेत्र में खारिज वोटों की तुलना में इस बार करीब दोगुनी संख्या में वोट खारिज हुए।

इसके अनुसार बलूचिस्तान में खारिज मतों की संख्या में 40 फीसदी, खैबर पख्तूख्वा (केपी) में 30.6 फीसदी, सिंध में सात फीसदी और पंजाब में 6.6 फीसदी इजाफा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed