फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan election:pti makes Imran Khan the prime ministerial candidate

इमरान खान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार घोषित, पार्टी ने किया एलान

Mon, 06 Aug 2018 04:08 PM IST
भाषा, इस्लामाबाद
भाषा, इस्लामाबाद Updated Mon, 06 Aug 2018 04:08 PM IST
विज्ञापन
 Pakistan election:pti makes Imran Khan the prime ministerial candidate
इमरान खान

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी की संसदीय समिति ने आज पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर इमरान खान को आज आधिकारिक तौर पर नामित कर दिया। क्रिकेटर से नेता बने 65 वर्षीय खान की पार्टी 25 जुलाई को हुए आम चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी थी।

विज्ञापन


यहां एक होटल में हुई पीटीआई की संसदीय समिति की बैठक में खान को नामित किया गया। बैठक में कुछ प्रमुख नेता और शाह महमूद कुरैशी, असद उमर, परवेज खटक, चौधरी सरवर, फवाद चौधरी, आरिफ अलवी और शफकत महमूद समेत पीटीआई के निर्वाचित सदस्य शामिल हुए। 
विज्ञापन


पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुरैशी ने पार्टी के संसदीय दल का नेता बनने के लिये खान के पक्ष में एक प्रस्ताव पेश किया, जिसे सदस्यों ने स्वीकार कर लिया। पीटीआई के सूत्रों के मुताबिक, बैठक में सरकार बनाने को लेकर विश्वास व्यक्त किया गया और उसमें इमरान को पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर नामित करने को लेकर भी एकमत से फैसला लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खान ने अपने नेतृत्व में भरोसा व्यक्त करने के लिये सदस्यों का शुक्रिया अदा किया। गत सप्ताह चुनावों में पार्टी की जीत के बाद वह पहली बार बानी गाला स्थित अपने आवास से निकले। गाड़ियों के बड़े काफिले के साथ चलने से इनकार करने के बावजूद उनके साथ बड़ी संख्या में कारें थी और उन्हें भारी सुरक्षा मुहैया कराई गई थी।

पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तारीख की घोषणा अभी नहीं की गई है लेकिन यह 14 अगस्त को देश के स्वतंत्रता दिवस के दिन हो सकता है। पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में कुल 342 सदस्य होते हैं जिनमें से 272 सीधे निर्वाचित होकर आते हैं। कोई भी पार्टी तभी सरकार बना सकती है जब उसके पास कुल 172 सीटें हों।


पीटीआई के प्रवक्ता फवाद चौधरी ने दावा किया कि सहयोगियों और आरक्षित सीटों के साथ पार्टी नेशनल असेंबली में जादूई आंकड़ा हासिल कर लेगी और उसके पास 174 सीटें होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed