{"_id":"59b21efa4f1c1be67f8b4ecd","slug":"pakistan-election-commission-refused-to-recognise-the-mml-chief-jud-as-a-legitimate-political-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी हाफिज सईद की राजनीतिक पार्टी पर निर्वाचन आयोग ने लगाई रोक","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
आतंकी हाफिज सईद की राजनीतिक पार्टी पर निर्वाचन आयोग ने लगाई रोक
amarujala.com, Presented by: मुकेश झा
Updated Fri, 08 Sep 2017 11:59 AM IST
विज्ञापन
hafiz saeed
पाकिस्तान निर्वाचन आयोग ने पाकिस्तान में मिली मुस्लिम लीग के संस्थापक और जमात-उद-दावा के चीफ हाफिज सईद को चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
बता दें कि लगातार पाकिस्तान की जमीन पर आतंकी संगठनों को पनाह देने के आरोप लगने के बाद और अतंरराष्ट्रीय संगठनों के बढ़ रहे दवाबों के बाद पाक आतंकी संगठन अपना रूप बदल रहे हैं। ये आतंकी संगठन खुद को राजनीतिक पार्टी में तब्दील कर रहे हैं।
विज्ञापन
पढ़ेंः- लाहौर के 'टाइगर' हैं नवाज, उन्हीं का रहेगा वर्चस्व- मरियम शरीफ
विज्ञापन
गौरतलब है कि भारतीय इंटेलीजेंस एजेंसी ने सावधान करते हुए कहा कि जमात-उद-दावा को अमेरिका द्वारा इंटरनेशनल आतंकी संगठन घोषित किए जाने के बाद चीफ हाफिज सईद ने एक राजनीतिक पार्टी का गठन किया है।
वहीं, फजलुर रहमान खलिल भी ग्लोबल टेरेरिस्ट घोषित किए जाने के बाद एक राजनीतिक संगठन का गठन कर लिया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक सुरक्षा सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि खलिल ने अपनी पार्टी का नाम इस्लाह-ए-वतन नाम से पार्टी का गठन किया है।