फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan: Election Commission again refuses to register Hafiz Saeed political party

आतंकी सईद को झटका, मिल्ली मुस्लिम लीग को नहीं मिला राजनीतिक पार्टी का दर्जा

Wed, 13 Jun 2018 09:09 PM IST
एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद Updated Wed, 13 Jun 2018 09:09 PM IST
विज्ञापन
Pakistan: Election Commission again refuses to register Hafiz Saeed political party

मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड आतंकी हाफिज सईद का अपनी राजनीतिक पार्टी बनाने का सपना बुधवार को चकनाचूर हो गया। पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने सईद के आतंकी संगठन जमात-उद-दावा (जेयूडी) की राजनीतिक इकाई मिल्ली मुस्लिम लीग (एमएमएल) को राजनीतिक पार्टी के तौर पर पंजीकृत करने की अर्जी खारिज कर दी। पाकिस्तान में 25 जुलाई को आम चुनाव हैं। ऐसे में सईद के लिए अब आगे के रास्ते मुश्किल हो गए हैं।

विज्ञापन


दरअसल, इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग से कहा था कि वह एमएमएल को राजनीतिक पार्टी के तौर पर पंजीकृत करने की अर्जी खारिज कर दिए जाने के अपने फैसले की समीक्षा करे। 
विज्ञापन


अब्दुल गफ्फार सूमरो की अध्यक्षता वाली आयोग की चार सदस्यीय पीठ ने समीक्षा में यह फैसला लिया। अपने आदेश में पीठ ने कहा, आंतरिक मामलों के मंत्रालय की टिप्पणियों के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाफिज की वजह से नहीं मिली मंजूरी

मंत्रालय ने एमएमएल के संबंध प्रतिबंधित जेयूडी के नेता हाफिज से होना बताया था। इसी कारण उसे राजनीतिक पार्टी के तौर पर पंजीकृत किए जाने को लेकर अपनी आपत्ति जाहिर की थी। मंत्रालय ने कहा था कि एमएमएल प्रतिबंधित जेयूडी की ही एक शाखा है।

एमएमएल का जेयूडी से संबंधों से इनकार

हालांकि एमएमएल ने जेयूडी से संबंध होने से इनकार किया है। एमएमएल के प्रमुख सैफुद्दीन खालिद के मुताबिक, उनका सईद से कोई रिश्ता नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed