{"_id":"5b6cc4494f1c1b827d8b7897","slug":"pakistan-election-commission-acquitted-imran-khan-in-inflammatory-speech-case","type":"story","status":"publish","title_hn":" भड़काऊ भाषण मामलाः शपथ से पहले इमरान को बड़ी राहत, चुनाव आयोग ने चेतावनी देकर किया बरी","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
भड़काऊ भाषण मामलाः शपथ से पहले इमरान को बड़ी राहत, चुनाव आयोग ने चेतावनी देकर किया बरी
एजेंसी, इस्लामाबाद
Updated Fri, 10 Aug 2018 04:16 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान चुनाव आयोग ने बृहस्पतिवार को पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष इमरान खान सहित चार नेताओं को भड़काऊ भाषण देने के मामले में चेतावनी देकर बरी कर दिया। आयोग ने चुनाव प्रचार के दौरान इमरान खान, मौलाना फजलूर रहमान, सरदार सादिक और परवेज खटक को भड़काऊ भाषण देने के मामले में नोटिस जारी किया था।
डॉन के मुताबिक, इस आरोप में मुख्य चुनाव आयुक्त जस्टिस सरदार मोहम्मद रजा की अध्यक्षता वाली चार सदस्यीय बेंच ने सुनवाई की। चारों नेताओं को आगे से ऐसे भाषण नहीं देने की चेतावनी देते हुए बरी कर दिया।
इससे पहले नेशनल असेंबली के पूर्व स्पीकर सादिक और खैबर पख्तूनख्वा के पूर्व मुख्यमंत्री खटक जमात उलेमा-ए-इस्लाम के प्रमुख फजल ने चुनाव आयोग के समक्ष लिखित माफीनामा दर्ज कराया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पाकिस्तान चुनाव आयोग ने पिछले महीने इन नेताओं के खिलाफ नोटिस जारी किया था। इमरान खान ने अपने भाषण के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के समर्थकों को ‘गधा’ कहा था। हालांकि इमरान ने इसके लिए माफी मांग ली थी।