फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan Election 2018 will influence the foundation of relations with India

भारत से रिश्तों की नींव पर असर डालेंगे पाक चुनाव, इमरान का जीतना नहीं होगा अच्छा

Wed, 25 Jul 2018 04:16 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 25 Jul 2018 04:16 AM IST
विज्ञापन
Pakistan Election 2018 will influence the foundation of relations with India

पाक में आम चुनाव के लिए बुधवार को मतदान होना है जिस पर पूरी दुनिया की निगाह लगी है। चूंकि यह चुनाव दक्षिण एशिया की राजनीति को सीधे तौर पर प्रभावित करेगा इसलिए इसका भारत पर भी असर पड़ना तय है। हालांकि भारत-पाक रिश्तों में भले ही विवाद के मुद्दे पुराने ही हैं जिनका सुलझना बेहद मुश्किल है लेकिन दोनों देशों में नेतृत्व की विचारधारा आपसी चर्चा के तौर-तरीकों को हर तरह से प्रभावित करता है।

विज्ञापन


इमरान यदि सत्ता में आए तो अच्छे संबंध मुश्किल, शरीफ या भुट्टो से हैं उम्मीदें

प्रसिद्ध अखबार डॉन ने अपने संपादकीय में नई सरकार बनने को लेकर भारत और दक्षिण एशियाई देशों के साथ पाकिस्तान के रिश्तों पर विस्तृत रिपोर्ट प्रकाशित की है। रिपोर्ट के मुताबिक चुनाव पूर्व सर्वेक्षण में पाक में इमरान और शरीफ की पार्टियों में कांटे की टक्कर के बीच इमरान बढ़त में हैं। जबकि इमरान खान ने चुनाव प्रचार में भारत के खिलाफ जहर उगला है और सेना का परोक्ष साथ भी उन्हें मिल रहा है, इसलिए यदि इमरान सरकार बनाते हैं तो उनके साथ भारत से अच्छे रिश्तों की उम्मीद बेकार साबित होगी। 
विज्ञापन


क्रिकेट से राजनीति में आए इमरान कई अवसरों पर जेहादियों से वार्ता शुरू करने और कट्टरपंथियों को मुख्य धारा में लाने की पैरवी कर चुके हैं। इस कारण उनके विरोधी उन्हें तालिबान खान तक के नाम से पुकारते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएल-एन और बिलावल भुट्टो के नेतृत्व वाली पार्टी पीपीपी की पूर्ववर्ती सरकारें भारत के साथ शांतिपूर्ण रिश्तों की पक्षधर रही हैं। इसलिए इनमें से कोई भी पार्टी यदि सत्ता में आती है तो भारत के साथ रिश्ते सुधरने की दिशा में वार्ता चलते रहने की उम्मीद की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed