{"_id":"5a80b6574f1c1ba0268b99d7","slug":"pakistan-denied-involvement-in-sunjwan-camp-of-terrorist-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक का सुंजवां कैंप आतंकी हमले में हाथ होने से इनकार, बदनाम करने का लगाया भारत पर आरोप","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाक का सुंजवां कैंप आतंकी हमले में हाथ होने से इनकार, बदनाम करने का लगाया भारत पर आरोप
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Updated Mon, 12 Feb 2018 03:02 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान ने जम्मू में सुंजवां सैन्य शिविर पर हुए आतंकी हमले में शामिल होने के आरोपों से इनकार किया है। पाक विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने रविवार को कहा कि भारतीय मीडिया और अधिकारी कोई जांच शुरू हुए बिना ही गैर-जिम्मेदाराना बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने भारत पर पाक को बदनाम करने का अभियान चलाने और जानबूझ कर जंग उन्माद पैदा करने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
सुंजवां हमले पर पूछ गए एक सवाल के जवाब में प्रवक्ता ने कहा, ‘पाक को बदनाम करने और लोगों को उसके खिलाफ भड़काने के लिए भारतीय मीडिया का एक खास तबका अभियान चला रहा है। हम आश्वस्त हैं कि विश्व समुदाय पाक के खिलाफ भारत के इस निरंतर अभियान और युद्ध उन्माद भड़काए जाने का संज्ञान लेगा।
विज्ञापन
भारतीय अधिकारियों का यह तयशुदा तरीका है। इसमें किसी घटना की जांच शुरू होने से पहले ही वे गैर-जिम्मेदाराना बयानबाजी और निराधार आरोप लगाना शुरू कर देते हैं।
विज्ञापन