फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   pakistan defence minister criticized by political parties on his statement of Hafiz saeed

हाफिज सईद को खतरा बताकर घिरे पाक रक्षा मंत्री, धर्मगुरुओं ने बताया 'भारतीय भोंपू'

Wed, 22 Feb 2017 02:06 PM IST
एजेंसी/इस्लामाबाद
एजेंसी/इस्लामाबाद Updated Wed, 22 Feb 2017 02:06 PM IST
विज्ञापन
pakistan defence minister criticized by political parties on his statement of Hafiz saeed
- फोटो : getty images

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ मुंबई हमले के मास्टरमाइंड और आतंकी संगठन जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज सईद को देश के लिए ‘गंभीर खतरा’ बताकर पाकिस्तान के राजनीतिक दलों और धर्मगुरुओं के निशाने पर आ गए हैं।

विज्ञापन


विभिन्न दलों और धर्मगुरुओं ने उनकी निंदा करते हुए उन्हें ‘भारतीय भोंपू’ करार दिया है। रक्षा मंत्री ने रविवार को म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा था, ‘सईद समाज के लिए गंभीर खतरा हो सकता है।
विज्ञापन


लिहाजा उसे देश के व्यापक हित में नजरबंद किया गया है।’ रक्षा मंत्री के इस बयान की पाकिस्तान की रक्षा परिषद के चेयरमैन मौलाना समीउल हक ने तीखी आलोचना करते हुए कहा कि ख्वाजा आसिफ को कश्मीर में भारतीय सेना द्वारा अत्याचार का मसला उठाना चाहिए लेकिन वह जर्मनी में भारत के माउथपीस (भोंपू) बन गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बयान पर पाकिस्तान में विरोध प्रदर्शन और रैलियां

pakistan defence minister criticized by political parties on his statement of Hafiz saeed

इसी तरह शाह बुगती ने कहा कि सईद को नजरबंद किए जाने से कश्मीर को भारत से आजाद करने का संघर्ष कमजोर होगा। जमात ने रक्षा मंत्री के बयान को लेकर मंगलवार को पाकिस्तान में विरोध प्रदर्शन और रैलियां भी निकालीं।

साथ ही संगठन ने मांग की रक्षा मंत्री के बयान पर प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को संज्ञान लेना चाहिए। मोहम्मद अतीक ने कहा कि ख्वाजा आसिफ जैसे नेता भारत के तुष्टिकरण के लिए बयान जारी कर रहे हैं।

जमीयत इस्लामी के नेता लियाकत बलूच का कहना था कि आसिफ अपने देश हो या विदेश कहीं भी अपनी जुबान पर काबू रखने में नाकाम हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed