फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   pakistan-Debt-imf

पाकिस्तान को मिला अरबों डॉलर का कर्ज

Thu, 05 Sep 2013 01:52 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Thu, 05 Sep 2013 01:52 PM IST
विज्ञापन
pakistan-Debt-imf
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने पाकिस्तान के लिए 6.7 अरब डॉलर के ऋण को मंजूरी दी है। ऐसा पाकिस्तान में जारी आर्थिक संकट के मद्देनजर किया गया है। आईएमएफ पाकिस्तान को ये ऋण तीन साल के अंदर देगा।
विज्ञापन


आईएमएफ पाकिस्तान को ये ऋण तीन साल के अंदर देगा और पहली किस्त में उसे 54 करोड़ डॉलर की राशि दी जाएगी। लेकिन इसके लिए पाकिस्तान को कुछ क़दम भी उठाने पड़ेंगे।
विज्ञापन


पाकिस्तान सरकार को विकास दर बढ़ाने के लिए सुधारों को लागू करना होगा, राजस्व घाटे को कम करना होगा और कर उगाही में भी सुधार करना होगा।

पाकिस्तान पर पहले से ही आईएमएफ का करीब पाँच अरब डॉलर का कर्ज है। छह साल पहले आईएमएफ की ओर से उसे बेलआउट पैकेज मिला था, लेकिन उस समय की सरकार सुधारों को लागू करने में विफल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कम विकास दर

उस समय से पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था की रफ़्तार प्रति वर्ष तीन प्रतिशत की दर से बढ़ी है। देश की बढ़ती आबादी को देखते हुए ये आँकड़ा काफी कम है।

इस बीच देश का राजस्व घाटा काफ़ी बढ़ा हुआ है, जबकि विदेशी मुद्रा का भंडार भी कम हो गया है। टैक्स का हिस्सा देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का सिर्फ 10 प्रतिशत है, जो दुनिया में न्यूनतम हिस्सेदारी वाले देशों में से एक है।


नई योजना के मुताबिक राजस्व घाटा अगले तीन साल में घटकर जीडीपी का 3.5 से 4 प्रतिशत तक हो जाना चाहिए। पिछले साल ये नौ प्रतिशत था। साथ ही कर उगाही में भी सुधार होनी चाहिए।

इसकी भी उम्मीद जताई जा रही है कि ऊर्जा के क्षेत्र में सुधार से लगातार होने वाली बिजली की कटौती में भी सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed