{"_id":"572145684f1c1bf631a92740","slug":"pakistan-deal-with-us-to-kill-bin-laden","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासाः लादेन को मरवाने के लिए अमेरिका के साथ पाक ने की थी डील","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
खुलासाः लादेन को मरवाने के लिए अमेरिका के साथ पाक ने की थी डील
एजेंसी/ इस्लामाबाद
Updated Thu, 28 Apr 2016 07:40 AM IST
विज्ञापन
खूंखार अलकायदा आतंकी ओसामा बिन लादेन पर अमेरिकी हमले की पाक को पूरी जानकारी थी। उसने लादेन को मरवाने के लिए अमेरिका के साथ करार किया था। मशहूर अमेरिकी खोजी पत्रकार सेमूर हर्ष ने नए सबूत के आधार फिर से यह दावा किया है।
विज्ञापन
इस सप्ताह प्रकाशित अपनी नई किताब ‘द किलिंग ऑफ ओसामा बिन लादेन’ में उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ पाक का करार होने के बाद लादेन मारा गया था। इससे पहले 2006 से पाक ने उसको नजरबंद करके जेल में रखा था।
विज्ञापन
इस बार सेमूर का यह दावा पाक के उस बयान के खिलाफ आया है, जिसमें पाक ने कहा था कि लादेन पर अमेरिकी हमले की उसको जानकारी नहीं थी। सेमूर ने कहा कि 2011 में लादेन पर अमेरिकी नेवी सील के हमले की जानकारी पाकिस्तान को थी। मालूम हो कि पाक सेना के प्रशिक्षण स्कूल के समीप एबटाबाद टाउन में किए गए इसी अमेरिकी हमले में लादेन मारा गया था।
विज्ञापन
अब दावा और भी मजबूत हुआ
पाकिस्तानी अखबार डॉन को दिए साक्षात्कार में सेमूर ने कहा कि पिछले साल से अब तक मिले नए सबूत से लादेन के मारे जाने के संबंध में उनका यह दावा और भी मजबूत हुआ है। अमेरिकी अधिकारियों ने इस संबंध में भ्रमित किया था।
उन्होंने कहा कि पाक और अमेरिका के बीच करार हुआ था कि अमेरिका लादेन पर हमला तो करेगा, लेकिन इससे ऐसा लगना चाहिए कि पाक को हमले की जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि भारत की वजह से पाकिस्तान हमेशा अलर्ट रहता है।
उन्होंने कहा कि पाक की मिली भगत के बिना एबटाबाद में अमेरिकी हेलीकॉप्टर प्रवेश नहीं कर सकता है। इससे पहले भी एक लेख में सेमूर ने यह दावा करके सबको चौंका दिया था।