फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan cries on Kashmir in UN and America

कश्मीर के लिए यूएन और अमेरिका के सामने फिर रोया पाकिस्तान

Mon, 22 Aug 2016 10:53 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 22 Aug 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
Pakistan cries on Kashmir in UN and America
- फोटो : Getty

पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है और लगातार कश्मीर राग अलाप रहा है। एक बार फिर पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र, अमेरिका और अन्य देशों के सामने कश्मीर का रोना रोया है और कहा है कि भारत उससे बातचीत के लिए तैयार नहीं हो रहा है। पाकिस्तान के अखबार द नेशन की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान भारत के साथ लगातार द्विपक्षीय वार्ता करने की कोशिश कर रहा है। यूएन, अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों में पाक के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि भारत की तरफ से ही दोनों देशों की बीच संबंध बहाल करने की कोशिशों पर परदा डाला जा रहा है।

विज्ञापन


इससे पहले पाकिस्तान ने भारत को कश्मीर मसले बातचीत के लिए आमंत्रित किया था, इस पर भारत के विदेश सचिव एस. जयशंकर ने पाक को दो टूक कहा था कि कश्मीर पर नहीं, आतंकवाद और अन्य सुरक्षा के मसलों पर बात होगी।
विज्ञापन


पिछले हफ्ते संयुक्त राष्ट्र के अध्यक्ष बान की मून ने भी कश्मीर मसले पर दिलचस्पी ली थी और दोनों देशों को बातचीत के जरिए हल निकालने की नसीहत दी थी। पाकिस्तान ने अपनी बात को पुख्ता दिखाने के लिए इन तमाम देशों के सामने उसके द्वारा भेजे गए पत्रों और नेताओं के जुबानी भाषणों को रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान लगातार यून, अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों के सामने यही बात मनवाने की कोशिश कर रहा है कि वह तो भारत के साथ संबंध बहाल करने की हर संभव कोशिश कर रहा है, लेकिन भारत ही तैयार नहीं हो रहा है। पाक का यह भी दावा कर रहा है कि तमाम देशों ने उसे हरसंभव मदद का वादा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed