{"_id":"580a86ad4f1c1b716b7064d2","slug":"pakistan-constable-slaps-woman-reporter","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"VIDEO:पाकिस्तान में हवलदार ने महिला पत्रकार को जड़ा चांटा, सरकार करेगी जांच ","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
VIDEO:पाकिस्तान में हवलदार ने महिला पत्रकार को जड़ा चांटा, सरकार करेगी जांच
एजेंसी/कराची
Updated Sat, 22 Oct 2016 06:13 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : youtube
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के एक सरकारी कार्यालय में एक हवलदार ने एक महिला रिपोर्टर को थप्पड़ जड़ दिया। घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के कारण सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के कारण जांच के आदेश देने पड़े।
विज्ञापन
अधिकारियों के अनुसार, गृह मंत्री चौधरी निसार अली खान ने राष्ट्रीय डेटाबेस पंजीकरण प्राधिकरण (नाडरा) के कार्यालय में एक स्थानीय टीवी चैनल की रिपोर्टर को एक हवलदार द्वारा थप्पड़ मारने की घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। वीडियो में हवलदार नाडरा कार्यालय में उपस्थित लोगों को डराने के लिए हवाई फायरिंग करते हुए भी दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
इस वीडियो ने पाकिस्तान के लोगों को दो भागों में बांट दिया है
इस वीडियो ने पाकिस्तान के लोगों को दो भागों में बांट दिया है। कुछ लोग जहां सुरक्षाकर्मी के हिंसक व्यवहार की आलोचना कर रहे हैं तो वहीं पर कुछ रिपोर्टर के गुस्सैल स्वभाव पर सवाल उठा रहे हैं। फरार सुरक्षाकर्मी के खिलाफ रिपोर्टर की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, वहीं नाडरा के जवाबी शिकायत पर रिपोर्टर के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है।