{"_id":"581915c94f1c1bc1324369c2","slug":"pakistan-considers-four-officials-to-be-called-back-from-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"जासूसी कांड खुलासे के बाद अपने चार अफसरों को वापस बुला सकता है पाकिस्तान","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
जासूसी कांड खुलासे के बाद अपने चार अफसरों को वापस बुला सकता है पाकिस्तान
एजेंसी/ इस्लामाबाद
Updated Wed, 02 Nov 2016 05:32 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीडिया में सोमवार को आई एक रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान नई दिल्ली स्थित अपने उच्चायोग में तैनात चार अधिकारियों को भारत से वापस बुलाने पर विचार कर रहा है। कुछ दिन पहले ही भारत ने पाकिस्तान के एक अधिकारी को जासूसी गतिविधियों में लिप्त होने के चलते अवांछित व्यक्ति करार दे दिया था।
विज्ञापन
पाकिस्तान के विदेश विभाग के कार्यालय के एक सूत्र के हवाले से डॉन न्यूज ने लिखा है कि उच्चायोग अधिकारियों को वापस बुलाने पर अभी विचार हो रहा है और जल्द ही इस मुद्दे पर अंतिम निर्णय ले लिया जाएगा। रिपोर्ट में कहा गया कि उच्चायोग के कर्मी महमूद अख्तर का दर्ज बयान मीडिया को दिए जाने के बाद वाणिज्यिक सलाहकार सैयद फुरुख हबीब और प्रथम सचिव खादिम हुसैन, मुदस्सिर चीमा तथा शाहिद इकबाल के नाम सार्वजनिक कर दिए गए।
विज्ञापन
अख्तर को अवांछित व्यक्ति करार दिए जाने के बाद भारत से निष्कासित कर दिया गया था। अख्तर ने डॉन न्यूज को बताया कि उसने दबाव में आकर बयान दिया था। अख्तर के भारत से निष्कासन पर एक पाक अधिकारी के हवाले से अखबार ने लिखा है कि पाकिस्तान इस पूरे घटनाक्रम को राजनयिक मानदंडों का गंभीर उल्लंघन मानता है।
विज्ञापन
अधिकारी ने इसे भारत की ओर से जानबूझ कर की गई उत्तेजक कार्रवाई बताया है। गौरतलब है कि अख्तर के खिलाफ कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने जैसे को तैसा की कार्रवाई के तहत एक भारतीय उच्चायोग अधिकारी को अवांछित व्यक्ति करार दे दिया था।