{"_id":"57eef3b94f1c1b90745764b2","slug":"pakistan-chief-justice-refuses-to-attend-international-conference-in-india-as-tensions-escalate","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा पर तनाव के चलते पाकिस्तान के चीफ जस्टिस ने रद्द किया भारत दौरा","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
सीमा पर तनाव के चलते पाकिस्तान के चीफ जस्टिस ने रद्द किया भारत दौरा
एजेंसी/ इसलामाबाद
Updated Sat, 01 Oct 2016 04:53 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और पाकिस्तान के बीच व्याप्त तनाव के मौजूदा हालात को देखते हुए पाक चीफ जस्टिस अनवर जहीर जमाली ने अपना भारत दौरा रद्द कर दिया है। जमाली अगले महीने भारत आने वाले थे। पाक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जमाली ने भारत में 21-23 अक्तूबर के बीच आयोजित होने वाले ग्लोबल कांफ्रेंस में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
जमाली को इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने का न्योता भारतीय उच्चायुक्त गौतम बामबावले ने दिया था। इसके लिए वे जुलाई में खुद जमाली से मिले थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारतीय सर्वोच्च न्यायालय को लिखे पत्र में जमाली ने कहा है कि वह मौजूदा स्थिति में उक्त कार्यक्रम में हिस्सा नहीं ले सकते।
विज्ञापन
जमाली ने अपना दौरा रद्द करने का फैसला भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा तनाव की स्थिति को देखते हुए लिया है।