फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan: case against the modi supporter balochistan leaders

मोदी का समर्थन करने वाले बलूच नेताओं पर पाक का शिकंजा

Mon, 22 Aug 2016 06:32 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 22 Aug 2016 06:32 PM IST
विज्ञापन
Pakistan: case against the modi supporter balochistan leaders
- फोटो : BBC

स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पाक अधिकृत कश्मीर और बलूचिस्तान का मुद्दा उठाने से भड़के पाक ने अब मोदी का समर्थन करने वाले नेताओं पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। पाकिस्तान में कई बलूच नेताओं के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मोदी का समर्थन करने के आरोप में बलूच नेता ब्रह्मदाग बुगती, हरबियार मारी और बनुक करीमा बलोच के खिलाफ पांच अलग अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


पाकिस्तानी पुलिस के अनुसार मामले में मुनीर अहमद, मौलाना मुहम्मद असलम, मुहम्मद हुसैन, गुलाम यासीन जातक और मुहम्मद रहीम की ओर से की गई शिकायत में बलूच नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पाक का दावा, मोदी के भाषण पर हो रहा विरोध प्रदर्शन

Pakistan: case against the modi supporter balochistan leaders

पाकिस्तानी अखबार डॉन के अनुसार कार्यकारी जिला पुलिस अधिकारी खुजदार मुहम्मद अशरफ जातक ने बताया कि शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि बुगती, मारी और बलोच ने 15 अगस्त के दिन भारतीय प्रधानमंत्री का समर्थन किया। 

शिकायतकर्ता अहमद के अनुसार बलूच नेताओं ने मोदी से पाकिस्तान के खिलाफ आक्रामक होने का आग्रह किया था। वहीं अखबार के अनुसार भारतीय स्वतंत्रता दिवस पर मोदी द्वारा दिए गए भाषण के विरोध में बलूचिस्तान में जोरदार विरोध प्रदर्शन हो रहा है। लोग डेरा बुगती, खुजदार, क्वेटा, चमन और राज्य के अन्य इलाकों में प्रदर्शन कर रहे हैं। 

बलूचिस्तान के प्रधानमंत्री सनाउल्लाह जेहरी ने बीते सप्ताह अपने भाषण में आरोप लगाया था कि मोदी के भाषण से साफ हो गया है कि भारत सरकार बलूचिस्तान में चल रहे विरोध और विद्रोह को हवा दे रही है। 

मोदी ने उठाई थी बलूचिस्तान में मानवाधिकार उल्लंघन की बात

Pakistan: case against the modi supporter balochistan leaders

बता दें कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले से पाक अधिकृत कश्मीर, बलूचिस्तान और बालिस्तान में मानवाधिकार उल्लंघन की बात उठाई थी। उन्होंने कहा था कि मेरे प्रति बलूचिस्तान और बालिस्तान के लोगों द्वारा जताए गए समर्थन का मैं आभार व्यक्त करता हूं। 

प्रधानमंत्री मोदी का यह बयान सामने आने के बाद से ही पाकिस्तान बिलबिला उठा है, उसनने बलूचिस्तान में अपनी गति‌विधियां तेज कर दी हैं। 

इसी कड़ी में प्रधानमंत्री मोदी का समर्थन करने वाले प्रमुख बलूच नेताओं के खिलाफ शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं पाकिस्तान ने भारत पर अपने देश में उकसाने वाली गतिविधियों को समर्थन देने का आरोप भी लगाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed