{"_id":"5b1680394f1c1b214d8b4bda","slug":"pakistan-caretaker-government-takes-charge-till-polls-on-july-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में कार्यवाहक सरकार ने संभाला प्रभार, 25 जुलाई को आम चुनाव","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तान में कार्यवाहक सरकार ने संभाला प्रभार, 25 जुलाई को आम चुनाव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 05 Jun 2018 05:51 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान के छह सदस्यीय कार्यवाहक संघीय मंत्रिमंडल ने अंतरिम प्रधानमंत्री नासिरउल मुल्क के अधीन आगामी आम चुनावों तक सरकार चलाने की शपथ ली। पाकिस्तान में आम चुनाव 25 जुलाई को होने वाले हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में मंत्रिमंडल के सदस्यों को पद की शपथ दिलाई। कार्यवाहक प्रधानमंत्री एवं सेवानिवृत्त जस्टिस मुल्क भी अन्य लोगों के साथ इस समारोह में शामिल हुए।
विज्ञापन
राष्ट्रपति ममनून ने 67 वर्षीय मुल्क को 1 जून को शपथ दिलाई थी। मुल्क को सरकार और विपक्ष ने सर्वसम्मति से इस पद के लिए चुना था। शमशाद अख्तर, रोशन खुर्शीद, अली जफर, अब्दुल्ला हुसैन हारून, आजम खान और मोहम्मद युसूफ शेख ने भी मंगलवार को शपथ ग्रहण की।
विज्ञापन