फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›    Pakistan cancle lecture of Indian High Commissioner

पाकिस्तान ने भारतीय उच्चायुक्त का लेक्चर किया रद्द, विदेश विभाग से मंजूरी न लेने का दिया हवाला

Sat, 06 Oct 2018 06:11 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 06 Oct 2018 06:11 AM IST
विज्ञापन
 Pakistan cancle lecture of Indian High Commissioner

पाकिस्तान द्विपक्षीय संबंधों में आई कड़वाहट का बदला वहां नियुक्त भारतीय राजनयिकों से ले रहा है। लाहौर के एक ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया का लेक्चर होना था लेकिन आखिरी समय पर पाकिस्तान ने उसे रद्द कर दिया। लेक्चर रद्द करने का कारण उसने विदेश विभाग से मंजूरी न लेना बताया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि भारतीय उच्चायुक्त बिसारिया को नेशनल स्कूल ऑफ पब्लिक पॉलिसी (एनएसपीपी) ने बृहस्पतिवार को एक लेक्चर देने के लिए आमंत्रित किया था। 

विज्ञापन


सिविल सेवकों को प्रशिक्षित करने वाला यह संस्थान शिक्षाविदों, पेशेवरों और सम्मानित व्यक्तियों को नियमित तौर पर गेस्ट लेक्चर के तौर पर आमंत्रित करता रहता है। अधिकारी ने कहा, ‘एनएसपीपी लाहौर ने 4 अक्तूबर को बिसारिया को गेस्ट लेक्चर के तौर पर आमंत्रित किया था। हालांकि इसके बाद भारतीय उच्चायोग को यह सूचना दी गई कि उनका लेक्चर रद्द कर दिया गया है। लेक्चर का समय दोबारा तय होने पर आयोग को सूचना दे दी जाएगी।’
विज्ञापन


सूत्रों ने जानकारी दी कि ऊपर से आदेश मिलने के बाद एनएसपीपी प्रबंधन को बिसारिया का लेक्चर रद्द करना पड़ा। प्रबंधन को कहा गया कि गेस्ट लेक्चर के रूप में किसी राजनयिक को बुलाने के लिए कम से कम विदेश विभाग से मंजूरी लेना आवश्यक होता है। बता दें कि इससे पहले बिसारिया को हसन अब्दाल में गुरुद्वारा पंजा साहिब के दर्शन से रोक दिया गया था। पाकिस्तान सरकार ने दावा किया था कि ऐसा सुरक्षा कारणों से किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed