एक बार फिर धमाकों से दहला क्वेटा, जज के काफिले को बनाया निशाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तानी अखबार द डॉन के अनुसार आतंकियों ने गुरुवार सुबह शहर की जारघोन रोड पर जस्टिस जहूर शाहवानी के काफिले में चल रहे एंटी टेरेरिज्म फोर्स के सदस्यों को निशाना बनाकर ब्लास्ट किया। इमसें जस्टिस जहूर को तो कोई चोट नहीं पहुंची लेकिन उनके साथ काफिले में चल रहे चार सुरक्षाकर्मियों के अलावा दस नागरिकों को भी गंभीर चोट पहुंची है। हमले के तुरंत बाद घायलों को अल खैर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विस्फोट इतना खतरनाक था कि इससे आसपास की खिड़कियों के शीशे भी चटक गए। ब्लूचिस्तान के गृहमंत्री सरफराज बुगती ने कहा कि हमले में जज को कोई चोट नहीं पहुंची है वह पूरी तरह सुरक्षित हैं। वहीं पुलिस प्रवक्ता शहजादा फरहत ने बताया कि हमले में पुलिस अधिकारी और आम नागरिक घायल हुए हैं।
हादसे में 14 लोग गंभीर रूप से घायल
उन्होंने बताया कि आतंकियों ने बम को सड़क के किनारे प्लांट किया था जिसकी मंशा जज के काफिले को निशाना बनाने की थी। हमले के तुरंत बाद बम निरोधक दस्ते को मौके पर भेजा गया जिसने वहां से काफी सबूत एकत्र किए हैं।
बता दें कि हफ्ते भर के अंदर ही क्वेटा में यह तीसरा बम धमाका है। तीन दिन पहले भी आतंकियों ने एक वकील की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया वहां आतंकियों ने खतरनाक बम विस्फोट करके 70 से ज्यादा लोगों को मौत के घाट उतार दिया।
वहीं राज्य के गृहमंत्री बुगती ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से आतंकी हमारे हौसलों को गिरा नहीं सकते। हम एक मुश्किल दौर में हैं लेकिन बातचीत के जरिए ही तमाम समस्याओं का हल निकाला जा सकता है।