फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan blames India says difficult for its diplomats to function in Delhi

पाकिस्तान का घटिया पैंतरा, हमारे राजनयिकों को परेशान कर रहा भारत

Mon, 12 Mar 2018 09:37 AM IST
एजेंसी/ इस्लामाबाद
एजेंसी/ इस्लामाबाद Updated Mon, 12 Mar 2018 09:37 AM IST
विज्ञापन
Pakistan blames India says difficult for its diplomats to function in Delhi
india pakistan love

आतंकियों के सरपरस्त देश पाकिस्तान ने अपने दाग छिपाने के लिए भारत पर एक झूठा इल्जाम मढ़ दिया। पड़ोसी देश की ओर से शनिवार को कहा गया कि भारत अपने देश में मौजूद उसके राजनयिकों और परिवार वालों को धमका रहा है। अगर यह नहीं रुका तो वह राजनयिकों के परिवार वालों को वापस बुला लेगा। 

विज्ञापन


पाकिस्तानी अखबार डॉन ने एक राजनयिक सूत्र के हवाले से अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि इस्लामाबाद स्थित भारतीय हाई कमिश्नर और भारतीय विदेश मंत्रालय के समझ राजनयिक विरोध (डिमार्श) दर्ज कराया गया है। कहा गया है कि प्रताड़ना की बढ़ती घटनाओं के चलते राजनयिकों के लिए भारत में अपने परिवार को रखना मुश्किल हो गया है। पाकिस्तान का कहना है कि परिवारों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक तीन दिन पहले पाकिस्तानी डिप्टी हाईकमिश्नर के बच्चे स्कूल जाते वक्त प्रताड़ित हुए थे। एक अन्य घटना में दिल्ली में एक वरिष्ठ राजनयिक का उत्पीड़न किया गया। सूत्र का कहना है कि भारत में पाकिस्तान राजनयिकों के वाहन विभिन्न कारणों से रोके जाते हें और बेवजह उनकी तलाशी ली जाती है। राजनयिक कर्मचारियों से दुर्व्यवहार किया जाता है। काम से लौटते वक्त कर्मचारियों को रोका जाता है। उनके वाहनों के साथ कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने राजनयिकों के कथित उत्पीड़न की निंदा की है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed