{"_id":"5b6ae4fe4f1c1ba33e8b5be3","slug":"pakistan-blacklist-nawaz-sharif-sons-hassan-nawaz-and-hussain-nawaz-blocks-passport","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक ने शरीफ के बेटों को काली सूची में डाला, पासपोर्ट पर लगाई रोक","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाक ने शरीफ के बेटों को काली सूची में डाला, पासपोर्ट पर लगाई रोक
भाषा, इस्लामाबाद
Updated Wed, 08 Aug 2018 06:11 PM IST
विज्ञापन
नवाज शरीफ के बेटे हसन नवाज और हुसैन नवाज
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के बेटों हसन और हुसैन के नाम देश के अधिकारियों ने काली सूची में डाले दिए हैं जिससे उनके पाकिस्तानी पासपोर्ट पर यात्रा करने पर रोक लग गई है।
एक अदालत ने लंदन में रहने वाले शरीफ के बेटों को भगोड़ा घोषित किया था क्योंकि वे जुलाई 2017 में उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद उनके पिता तथा उनके खिलाफ दर्ज भ्रष्टाचार के तीन में से किसी भी मामले में पेश नहीं हुए थे।
‘जियो न्यूज’ ने खबर दी कि भ्रष्टाचार रोधी संस्था राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) ने हसन और हुसैन के नामों को निकास नियंत्रण सूची में डालने का अनुरोध किया और कार्यवाहक कैबिनेट ने फिलहाल इस पर कोई फैसला नहीं किया है।
विज्ञापन
खबर में कहा गया कि एनएबी ने आव्रजन और पासपोर्ट निदेशालय से भी आग्रह किया जिसके बाद उनके पासपोर्ट पर रोक लगा दी गई और उनके नाम काली सूची में डाल दिये गये।
पिछले सप्ताह संघीय जांच एजेंसी ने इंटरपोल से हसन और हुसैन के खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी करने की मांग की थी।