फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan Bans BlackBerry Enterprise Services For Security Concerns

आखिर क्यों पाक ने ब्लैकबेरी की इस सेवा पर लगा दिया बैन?

Sun, 26 Jul 2015 03:28 PM IST
Updated Sun, 26 Jul 2015 03:28 PM IST
विज्ञापन
Pakistan Bans BlackBerry Enterprise Services For Security Concerns

पाकिस्तान ने देश के सभी मोबाइल ऑपरेटरों को ब्लैकबेरी सर्विसेज की एक सेवा तुरंत बंद करने के आदेश दिए हैं। सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए शनिवार को यह आदेश जारी किया गया। सरकार चाहती से है कि सभी मोबाइस ऑपरेटर ब्लैकबेरी इंटरप्राइज सर्विस (बीईएस) को बंद कर दें।

विज्ञापन


ब्लैकबेरी की इस सेवा के बंद हो जाने से ब्लैकबेरी मैसेंजर और ब्लैकबेरी इंटरनेट सर्विस पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। इस मुद्दे पर पाकिस्तान की पांच मोबाइल कंपनियों में से दो के अधिकारियों ने नाम नहीं बताने की शर्त पर इस बात की पुष्टि की है कि सरकार से कंपनियों को आदेश प्राप्त हुए हैं। आदेश में ब्लैकबेरी के सबसे सुरक्षित सेवा बीईएस को बंद करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


आपको बता दें कि ब्लैकबेरी की यह सेवा अपने उपभोक्ताओं को खुद का सुरक्षित कम्यूनिकेशन नेटवर्क बनाने की सुविधा मुहैया कराती है। उच्चस्तरीय सुरक्षा और इन्क्रिप्शन की वजह से सरकारी सुरक्षा एजेंसियों की इन संदेशों तक पहुंच नहीं हो पाती। एक टेलीकॉम अधिकारी के मुताबिक बीईसी सेवा के बहुत महंगे होने की वजह से केवल बड़ी कंपनियां और दूतावास ही इसका प्रयोग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे सुरक्षित है यह सेवा

Pakistan Bans BlackBerry Enterprise Services For Security Concerns

ब्लैकबेरी की नॉन इंटरप्राइज सर्विस को मोबाइल नेटवर्क के जरिए मुहैया कराया जाता है इसलिए यह सेवा बीईएस की तरह सुरक्षित नहीं है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि बीईएस सेवा सर्वर के माध्यम से मुहैया कराई जाती है और इस पर उपभोक्ताओं का कोई नियंत्रण नहीं होता।

इस मामले में ब्लैकबेरी के अधिकारियों ने किसी भी प्रकार की टिप्पणी से साफ इंकार कर दिया। उनका कहना है कि अगर किसी कानूनी जांच में सरकार की तरफ से कोई निवेदन किया जाता है तो उनकी मदद की जाएगी लेकिन हम किसी कीमत पर उन्हें अपने सर्वर का पूर्ण उपयोग करने की अनुमति नहीं दे सकते।

ब्लैकबेरी की सेवाओं पर प्रतिबंद लगाने वाला पाकिस्तान अकेला ऐसा देश नहीं है। इससे पहले 2010 में संयुक्त अरब अमीरात ने भी ब्लैकबेरी की सेवा पर प्रतिबंध लगाने की धमकी दिया था। इसके अलावा भारत, इंडोनेशिया और सऊदी अरब भी ऐसे देश है जो ब्लैकबेरी की सेवा पर प्रतिबंध लगाने की बात कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed