फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan ban Social studies book that tells Kashmir of India

कश्मीर को भारत का हिस्सा बताने वाली किताब पर पाक में पाबंदी

Fri, 08 Jun 2018 07:25 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 08 Jun 2018 07:25 PM IST
विज्ञापन
Pakistan ban Social studies book that tells Kashmir of India

पाकिस्तान के स्कूली बच्चों को सच पढ़ाया जा रहा था कि कश्मीर, भारत का हिस्सा है मगर इसका पता चलते ही बौखलाकर पाकिस्तान ने किताब पर ही पाबंदी लगा दी। दरअसल पंजाब प्रांत के निजी स्कूलों में पढ़ाए जा रहे सामाजिक अध्ययन की किताब में छपे पाकिस्तान के मानचित्र में कश्मीर को भारत का ही हिस्सा दिखाया गया है।

विज्ञापन


निजी स्कूलों के गोदामों से सामाजिक किताबों की जब्ती का आदेश

पंजाब पाठ्यक्रम और पाठ्यपुस्तक बोर्ड (पीसीटीबी) के प्रबंध निदेशक अब्दुल कय्यूम ने बृहस्पतिवार को एक नोटिफिकेशन जारी करते हुए पंजाब प्रांत के निजी स्कूलों में चल रही सामाजिक अध्ययन की किताबों को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया था। नोटिफिकेशन में कहा गया था कि कक्षा दो, चार, पांच, सात और आठ के सामाजिक अध्ययन की किताबों में विवादित/आपत्तिजनक सामग्री है। 
विज्ञापन


स्कूल प्रशासन और किताब प्रकाशक के खिलाफ मामला दर्ज

उसमें कहा गया कि सबसे आपत्तिजनक यह है कि पाकिस्तान के मानचित्र में कश्मीर को भारत का हिस्सा दिखाया गया है। प्रांत के सभी जिला कार्यकारी अधिकारियों को आदेश दिया गया है कि वे निजी स्कूलों के गोदामों से उन किताबों को जब्त कर लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड ने कहा कि भविष्य में ऐसी गलतियों को रोकने के लिए कोई भी व्यक्ति बोर्ड की अधिकृत मंजूरी के बिना किसी संस्थान में कोई भी ना तो किताब छापा सकेगा, ना प्रकाशित कर सकेगा और ना ही बेच सकेगा। पीसीटीबी ने निजी स्कूलों के प्रशासन और किताब के प्रकाशक के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने के लिए लाहौर पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed