फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan Baloch nationalist leader Ghazeen Marri arrested Quetta came back after 18 years self exile

पाकिस्तान: 18 साल बाद वतन लौटते ही गिरफ्तार हुए बलूच नेता नवाजबादा मार्री

Fri, 22 Sep 2017 02:00 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Fri, 22 Sep 2017 02:00 PM IST
विज्ञापन
Pakistan Baloch nationalist leader Ghazeen Marri arrested Quetta came back after 18 years self exile
बलूच नेता नवाबजादा गाजीन मार्री - फोटो : फोटो क्रेडिट- द न्यूज

पाकिस्तान में बलूच नेता नवाबजादा घजीन मार्री को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह 18 साल के निर्वासन के बाद पाकिस्तान लौटे हैं। उनको क्वेटा एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया। घजीन मार्री पूर्व बलूच राष्ट्रवादी नेता खरबक्श मार्री के बेटे हैं। वह शुक्रवार (22 सितंबर) को 18 साल बाद दुबई से पाकिस्तान लौटे हैं। 

विज्ञापन


मार्री को जस्टिस नवाज मार्री के मर्डर केस में गिरफ्तार किया गया है। 7 जनवरी 2000 को क्वेटा में एक हमले में नवाज मार्री की हत्या हो गई थी। वह बलूचिस्तान हाई कोर्ट के सीनियर जज थे। इसका आरोप घजीन मार्री के अलावा हयर्बायर मार्री और कुछ लोगों पर आया था।
विज्ञापन


मार्री के कई सहयोगी उनको लेने एयरपोर्ट पहुंचे थे लेकिन पुलिस ने किसी को अंदर नहीं जाने दिया। मार्री ने खुद ही अपने वापस लौटने की खबर दी थी।

स्विट्जरलैंड में अलग बलूचिस्तान की मांग के लिए जो पोस्टर दिखाए गए थे उनपर मार्री ने हैरानी जताई। मार्री ने कहा कि उनको नहीं पता कि ऐसा करने से क्या हो जाएगा। मार्री ने कहा कि आजकल यह फैशन और बिजनेस बन गया है कि पाकिस्तान के खिलाफ कुछ भी बोलकर पैसा बना लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्री ने कहा कि वह अपने पिता के कहने पर निर्वासन के लिए गए थे। मार्री ने बताया कि उन्होंने पहले भी कई बार वापस आने की कोशिश की थी लेकिन लोगों ने उनका यह मकसद पूरा नहीं होने दिया। मार्री के मुताबिक, कुछ लोगों को उनकी वापसी से डर था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed