{"_id":"5812778c4f1c1b057fbc41c4","slug":"pakistan-asks-indian-hc-official-to-leave-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान ने भारतीय राजनयिक से देश छोड़ने को कहा","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तान ने भारतीय राजनयिक से देश छोड़ने को कहा
एजेंसी/इस्लामाबाद
Updated Fri, 28 Oct 2016 03:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जासूसी के आरोप में दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग के एक राजनयिक को देश से निकाले जाने के बाद पाकिस्तान ने भी इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के एक राजनयिक से 48 घंटे में देश छोड़कर जाने को कहा है।
विज्ञापन
पाक विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इस फैसले से भारतीय उच्चायुक्त गौतम बंबावले को सूचित कर दिया गया है। बयान में कहा गया है कि विदेश सचिव ऐजाज चौधरी ने भारतीय उच्चायुक्त को समन कर उन्हें फैसले से सूचित कर दिया कि उच्चायोग के अधिकारी सुरजीत सिंह का पाकिस्तान में रहना स्वीकार्य नहीं है।
विज्ञापन
विदेश सचिव ने भारतीय अधिकारी की गतिविधियों पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि यह विएना संधि और स्थापित राजनयिक परंपरा का उल्लंघन है। भारतीय उच्चायोग से सिंह और उनके परिवार को 29 अक्तूबर तक भारत भेजने के लिए जरूरी व्यवस्था करने को कहा गया है।
विज्ञापन