फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan arrests 7 for the alleged conversion of two Hindu girls in Sindh

पाकिस्तान: हिंदू नाबालिग लड़कियों के जबरन धर्म परिवर्तन में सात लोग गिरफ्तार

Tue, 26 Mar 2019 01:20 AM IST
sapna singla वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: sapna singla Updated Tue, 26 Mar 2019 01:20 AM IST
विज्ञापन
Pakistan arrests 7 for the alleged conversion of two Hindu girls in Sindh
पीड़ित के परिजन

पाकिस्तान में दो नाबालिग हिंदू लड़कियों के कथित अपहरण एवं जबरन धर्म परिवर्तन के बाद दोनों की शादी कराने में मदद करने के आरोप में कम से कम सात लोगों को हिरासत में लिया गया है। ऐसी खबरें हैं कि इन किशोरियों ने पंजाब प्रांत की अदालत का रुख कर संरक्षण देने का अनुरोध किया।

विज्ञापन


होली के मौके पर सिंध प्रांत के घोटकी जिले से 13 वर्षीय रवीना और 15 वर्षीय रीना को ‘रसूखदार’ लोगों ने कथित रूप से अगवा कर लिया था। उनके अपहरण के कुछ वक्त बाद ही, एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक काजी कथित रूप से दोनों का निकाह (शादी) कराते हुए दिख रहा था। इसने देश भर में गुस्से का माहौल पैदा कर दिया।
विज्ञापन




लड़कियों के परिवार ने उनके इस्लाम में कथित धर्म परिवर्तन को लेकर 20 मार्च को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्रधानमंत्री इमरान खान ने सोशल मीडिया पर दो अलग-अलग वीडियो वायरल हो जाने के बाद मामले की जांच के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘डॉन’ अखबार ने पुलिस के हवाले से खबर दी कि रविवार रात पंजाब के रहीम यार खान जिले में कई स्थानों पर छापेमारी की गई और दोनों की शादी कराने वाले निकाह खान, पाकिस्तान सुन्नी तहरीक के एक नेता और लड़कियों से शादी करने वाले दो पुरुषों के कुछ रिश्तेदारों को गिरफ्तार किया गया। खबर में बताया गया कि हिरासत में लिए गए संदिग्धों को सिंध पुलिस को सौंप दिया गया। 

पुलिस अधीक्षक फारुख लंझार ने कहा कि लड़कियों का पता लगाने के लिए सभी उपलब्ध जानकारियों पर कार्रवाई की गई। जियो टीवी के मुताबिक नाबालिग लड़कियों ने पंजाब प्रांत के बहावलपुर की एक अदालत का रुख कर संरक्षण मांगा है।

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के हिन्दू सांसद रमेश कुमार वंकवानी ने कहा कि जबरन धर्मांतरण के खिलाफ तैयार किए गए विधेयक को प्राथमिकता के आधार पर असेंबली में पेश एवं पारित कराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, “धर्म के नाम पर नफरत की शिक्षा देने वाले सभी लोगों से प्रतिबंधित धार्मिक संगठनों की तरह निपटा जाना चाहिए।”

पाक में सिंध प्रांत की दो हिंदू लड़कियों के अपहरण और धर्म परिवर्तन पर बवाल मचने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है और यहां एक और हिंदू लड़की के अपहरण की खबर आई है। बताया जा रहा है कि इस अन्य हिंदू लड़की सोनिया भील का भी अपहरण करने के बाद धर्मपरिवर्तन कराया गया है।

वरिष्ठ पाकिस्तानी पत्रकार बिलाल फारुकी ने ट्वीट कर इस नए अपहरण और धर्म परिवर्तन की जानकारी दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘एक और हिंदू लड़की सोनिया भील का सिंध में अपहरण कर लिया गया। ये तब हुआ है जब हाल ही में दो हिंदू लड़कियों रीना और रवीना के अपहरण व धर्म परिवर्तन की खबरें सुर्खियों में हैं। यह सरकार अल्पसंख्यकों की सुरक्षा में क्यों असफल साबित हो रही है?’ बिलाल फारुकी के इस ट्वीट के बाद द एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार ने इस खबर को प्रमुखता से वेबसाइट पर स्थान दिया। 

उधर, पाकिस्तानी अखबारों ने भी हिंदू लड़कियों के अपहरण और जबरन धर्म परिवर्तन की खबरों को प्रमुखता दी है। डॉन ने प्रधानमंत्री इमरान खान की तरफ से दो हिंदू लड़कियों के अपहरण और धर्म परिवर्तन को लेकर जांच के आदेश को प्रमुखता दी है जबकि द नेशन अखबार ने इस पूरेे विवाद को शीर्ष खबर बनाया है। हालांकि उर्दू अखबारों में इस खबर को प्रमुखता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed