फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   pakistan army shoots more than 17 extremist

पाकिस्तानः सेना ने 17 चरमपंथी मारे

Sun, 09 Nov 2014 08:13 AM IST
Updated Sun, 09 Nov 2014 08:13 AM IST
विज्ञापन
pakistan army shoots more than 17 extremist

पाकिस्तानी सेना का कहना है कि कबीलाई इलाके खैबर एजेंसी से 17 चरमपंथियों के शव बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


सेना का कहना है कि ये चरमपंथी एक सुरक्षा चौकी पर हमले के दौरान मारे गए हैं। हमला अफगानिस्तान सीमा के नजदीक हुआ है। इस इलाके में चरमपंथियों के खिलाफ सेना का अभियान चल रहा है।


तालिबान ने सेना के इस दावे की पुष्टि नहीं की है और इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकती है। सेना को कोई नुकसान हुआ है या नहीं इस बारे में जानकारी नहीं दी गई है। पत्रकारों को पाकिस्तान के कबीलाई इलाकों में जाने की अनुमति नहीं दी जाती है।
विज्ञापन


शुक्रवार को हुआ यह हमला पाकिस्तान तालिबान की खैबर में सेना से लड़ रहे स्थानीय मिलीशिया की मदद के लिए लड़ाके भेजने के ऐलान के बाद हुआ है।

सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सुरक्षा चौकी पर हुए हमले का मुहतोड़ जबाव दिया गया और चरमपंथी अपने 17 साथियों के शव छोड़कर भाग खड़े हुए।

अक्टूबर के बाद से इस इलाके में सेना और चरमपंथियों के बीच हिंसा में बढ़ोत्तरी हुई है जिस वजह से हजारों लोगों को घर छोड़ना पड़ा है।

संवाददाताओं का कहना है कि स्थानीय और विदेशी लड़ाके इस इलाके का इस्तेमाल पाकिस्तान और अफगानिस्तान में हमले करने के लिए करते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed