फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan Army says Kartarpur Corridor will be one-way

पाक का नया पैंतरा, वन-वे होगा करतारपुर कॉरिडोर, पाकिस्तानी सिख इससे नहीं आ सकेंगे भारत

Fri, 07 Dec 2018 01:10 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 07 Dec 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
Pakistan Army says Kartarpur Corridor will be one-way
इमरान खान

करतारपुर कॉरिडोर पर पाकिस्तान की सेना ने नई चाल चली है। सेना ने फरमान जारी किया है कि यह कॉरिडोर वन-वे होगा। सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने यह बयान जारी किया। एक तरफा कॉरिडोर होने का अर्थ यह है कि पाकिस्तान में रहने वाले सिख इस गलियारे का इस्तेमाल कर भारत नहीं आ सकेंगे। इतना ही नहीं करतारपुर जाने वाले भारतीय सिख श्रद्धालुओं को भी इसी गलियारे के अंतर्गत यात्रा करनी होगी। भारत से आए श्रद्धालुओं को कॉरिडोर से बाहर जाने पर मनाही होगी।

विज्ञापन


गफूर ने इस फैसले को सुनाने के दौरान भारतीय मीडिया पर भी जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि करतारपुर कॉरिडोर पर पाकिस्तान के प्रयासों को भारतीय मीडिया ने नकारात्मक रूप से पेश किया है। 
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा, 'यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आस्था से जुड़े इस मुद्दे पर पाकिस्तान ने राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश की है। हमें उम्मीद है कि करतारपुर कॉरिडोर पर पाकिस्तान ने जो वादा किया है, उसे पूरा करेगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बावजूद... इमरान व सेना को सकारात्मक जवाब का इंतजार
इमरान खान और सेना ने बृहस्पतिवार को उम्मीद जताई कि भारत करतारपुर सीमा खोलने की उसकी ‘सद्भावनापूर्ण पहल’ पर ‘सकारात्मक’ जवाब देगा। इमरान ने कहा, दुर्भाग्यपूर्ण रूप से भारतीय मीडिया ने करतारपुर को राजनीतिक रंग दे दिया कि हमने कुछ राजनीतिक लाभ हासिल करने के लिए यह किया है। यह सच नहीं है। हमने ऐसा इसलिए किया क्योंकि यह हमारे घोषणापत्र का हिस्सा है। हमें उम्मीद है कि भारत इसके जवाब में सकारात्मक प्रतिक्त्रिस्या देगा। वहीं एक अलग प्रेस कॉन्फ्रेंस में सेना ने कहा कि पाकिस्तान ने भारत के साथ शांति के लिए कई सकारात्मक कदम उठाए हैं। इस कड़ी में ताजा कदम करतारपुर है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत ‘इस सद्भावनापूर्ण कदम पर सकारात्मक जवाब’ देगा।


करतारपुर के बहाने फिर अलापा कश्मीर राग
पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने बृहस्पतिवार को कहा कि इस्लामाबाद करतारपुर सीमा खोलने के बावजूद कश्मीर मुद्दे से पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने कहा, अगर किसी के मन में ऐसा विचार है कि करतारपुर या किसी अन्य वजह के कारण जम्मू-कश्मीर विवाद का हमारा संकल्प पीछे रह जाएगा, तो यह गलत है। करतारपुर का कश्मीर मुद्दे से कोई लेना-देना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed