फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan army replacing Rangers as border heat escalates

BSF के आगे नहीं टिक पा रहे पाक रेंजर्स, शरीफ ने चली नई चाल

Sat, 05 Nov 2016 04:18 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 05 Nov 2016 04:18 PM IST
विज्ञापन
Pakistan army replacing Rangers as border heat escalates
BSF के जवानों की जवाबी कार्रवाई - फोटो : File Photo

सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से पाकिस्तान पूरी तरह बौखला गया है। भारतीय सेना ने उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एलओसी पर बड़ी तोपों से पाकिस्तानी पोस्टों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया था। खबरों के मुताबिक भारतीय सेना की कार्रवाई में लगभग 40 पाक सैनिक भी मारे गए। सेना की इस कार्रवाई के बाद से पाक ने नई चाल चलनी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक पाक ने जम्‍मू में भारत के साथ लगती 190 किलोमीटर अंतरराष्‍ट्रीय सीमा (आईबी) पर आर्मी की तैनाती बढ़ा दी है। पहले बॉर्डर पर पाकिस्तानी रेंजर्स आउटपोस्ट और कैंपो की निगरानी करते थे। लेकिन अब खबर है कि पाकिस्तान सीमा से रेंजर्स को हटाकर आर्मी को लगा रहा है ताकि तनाव बना रहे है।
विज्ञापन


बीएसएफ और सरकार के शीर्ष सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि पाकिस्‍तानी आर्मी ने रेंजर्स के पोस्‍टों पर सैनिकों और हथियारों की तैनाती की है। एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक सीमा पर पिछले कुछ समय से गतिविधियों में तेजी आई है। अधिकारी ने बताया कि, "पिछले आठ-नौ दिनों से नियमित तौर पर कई गाड़ियां सैनिकों और हथियारों को सीमा पर ला रही हैं।" बीएसएफ का मानना है कि पाकिस्तान आईबी पर अपनी सैन्य क्षमता बढ़ा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आम नागरिकों को निशाना बना रहा है पाक

Pakistan army replacing Rangers as border heat escalates

पाकिस्तान की इस नई चाल के पीछे आर्मी चीफ जनरल राहील शरीफ का हाथ माना जा रहा है। दरअसल अगले महीने राहील शरीफ का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। माना जा रहा है कि कार्यकाल समाप्त होने से पहले राहील शरीफ चाहते हैं कि वो भारत के खिलाफ भड़काऊ कार्रवाई करके खुद को और ज्‍यादा वक्‍त तक पद पर बनाए रख सकते हैं।

पाकिस्तानी की तरफ से भारतीय चौकियों और आम नागरिकों पर हमले के पीछे पाकिस्‍तान आर्मी का हाथ होने के संकेत मिले हैं। दरअसल, बीएसएफ ने सीमा पर तैनात किए गए पाकिस्‍तानी आर्मी के लोगों की रैंक और नंबर के बारे में जानकारी जुटाई है।

भारतीय सीमा और एलओसी पर पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा। मंगलवार को पाकिस्तान की गोलाबारी में 8 भारतीय नागरिकों की जान चली गई तो वहीं करीब दो दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed