{"_id":"badc8d5abe0c4cc21ad60f70f7d57ab1","slug":"pakistan-army-operation-against-taliban-34-killed-in-pak-hindi-news-ar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में '34 चरमपंथी मारे गए'","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तान में '34 चरमपंथी मारे गए'
Updated Mon, 17 Nov 2014 08:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तानी सेना ने कहा है कि देश के कबायली इलाकों में उसकी कार्रवाई में 34 चरमपंथी मारे गए हैं जिनमें कई विदेशी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
सेना के मुताबिक इस दौरान तीन सैनिकों की जानें भी गई हैं। हालांकि सेना के दावों की स्वतंत्र रूप पुष्टि कर पाना मुश्किल है।
अधिकारियों के अनुसार चरमपंथी उत्तरी वजीरिस्तान में हवाई हमलों और जमीनी झड़पों में मारे गए हैं। सेना ने पत्रकारों को बताया कि जून से सेना की कार्रवाई में इस कबायली इलाके में 1200 चरमपंथी मारे गए हैं।
हाल ही में सेना ने चरमपंथियों के खिलाफ पड़ोसी खैबर इलाके में भी कार्रवाई शुरू की है। इससे पहले भी पाकिस्तान ने तालिबान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन अज्ब ए जर्ब में 50 से ज्यादा तालिबान लड़ाकों को मार चुका है।
विज्ञापन