फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan Army claimed that there in no existence of Jaish-E-Mohammed in Pak

पाकिस्तान का सबसे बड़ा झूठ, कहा- पाक में नहीं है जैश-ए-मोहम्मद का वजूद

Thu, 07 Mar 2019 03:02 AM IST
Avdhesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Avdhesh Kumar Updated Thu, 07 Mar 2019 03:02 AM IST
विज्ञापन
Pakistan Army claimed that there in no existence of Jaish-E-Mohammed in Pak
पाक सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर (फाइल फोटो)

पाकिस्तान ने एक बार फिर फरेब का खेल खेला है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को दावा किया कि आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का देश में कोई वजूद नहीं है। पाक सेना का यह दावा पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के उस बयान के मात्र चार दिनों बाद आया है जब कुरैशी ने कहा था कि प्रधानमंत्री इमरान खान जैश के मुखिया मसूद अजहर के संपर्क में हैं। 

विज्ञापन


पाक सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने सीएनएन से बातचीत में कहा, 'जैश-ए-मोहम्मद पाकिस्तान में मौजूद नहीं है।' इससे केवल चार दिन पहले कुरैशी ने बीबीसी से बात करते हुए कहा था कि पुलवामा हमले को लेकर पाकिस्तान सरकार ने जैश नेतृत्व से बात की थी और जैश ने हमले में अपनी भागीदारी होने से इंकार किया था। कुरैशी यह भी स्वीकार कर चुके हैं कि मसूद अजहर पाकिस्तान में ही है। 
विज्ञापन


कुरैशी ने सीएनएन के साथ साक्षात्कार में कहा था, 'वह (अजहर) पाकिस्तान में है। मेरी जानकारी के मुताबिक वह बहुत बीमार है। वह इतना बीमार है कि अपने घर से भी नहीं निकल पा रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बात यह है कि गफूर का यह दावा घरेलू मामलों के मंत्रालय के एक दिन पहले के बयान के बाद आया है, जिसमें मंत्रालय ने कहा था कि उन्होंने अजहर के भाई और बेटे को संदिग्ध आतंकी संबंधों के शक में निवारक हिरासत (प्रिवेंटिव कस्टडी) में लिया गया है।

14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आत्मघाती हमले में 40 सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद से पाकिस्तान पर वैश्विक स्तर से दबाव बनने लगा कि वह अपनी जमीन पर आतंकी संगठनों को सहयोग और समर्थन देना बंद करे। 


संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने हाल ही में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक सूची साझा की थी जिसमें 2001 में पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद के होने की पुष्टि की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed