{"_id":"57ffe7874f1c1bd8752903a8","slug":"pakistan-army-chief-raheel-sharif-confirms-death-sentence-of-10-terrorists","type":"story","status":"publish","title_hn":" पाक सेना प्रमुख ने 10 आतंकियों को मौत की सजा की पुष्टि की ","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाक सेना प्रमुख ने 10 आतंकियों को मौत की सजा की पुष्टि की
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 14 Oct 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
जनरल राहिल शरीफ
- फोटो : reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तानी सेना के प्रमुख राहिल शरीफ ने बृहस्पतिवार को प्रतिबंधित संगठन तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के 10 आतंकियों की मौत की सजा की पुष्टि की है, जिन्हें सैन्य अदालतों ने नागरिकों, पोलियो कार्यकर्ताओं और सशस्त्र बल कर्मियों की हत्याओं में शामिल होने के लिए मौत की सजा सुनाई थी।
सेना ने कहा कि ये आतंकी बेगुनाह नागरिकों, पोलियो कार्यकर्ताओं, एनजीओ कर्मचारियों, पुलिस अधिकारियों और सशस्त्र बल कर्मियों की हत्याओं सहित आतंकवाद से संबंधित नृशंस अपराधों में शामिल थे। उनके पास से आग्नेयास्त्र और विस्फोटक बरामद हुए थे। दिसंबर 2014 में पेशावर में सेना द्वारा संचालित एक स्कूल में तालिबान द्वारा किए गए नरसंहार के बाद उनकी सुनवाई की प्रक्रिया तेज करने के लिए पाकिस्तान में सैन्य अदालतें गठित की गई थीं। इस नरसंहार में 150 से अधिक लोग मारे गए थे, जिसमें ज्यादातर बच्चे थे।