फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan Army Chief Qamar Javed Bajwa Says, Plans to ‘isolate Pakistan’ failed

पाक सेना प्रमुख बोले, देश को अलग-थलग करने वालों को देंगे मुंहतोड़ जवाब

Sat, 01 Apr 2017 11:05 AM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय Updated Sat, 01 Apr 2017 11:05 AM IST
विज्ञापन
Pakistan Army Chief Qamar Javed Bajwa Says, Plans to ‘isolate Pakistan’ failed
जनरल कमर जावेद बाजवा

पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान ने अपने खिलाफ दुर्भावनापूर्ण प्रचार करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को अलग-थलग करने की इच्छा रखने वाले देशों को ये देखना चाहिए कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय पाकिस्तान को कितना महत्व दे रहा है और वैश्विक मित्र हमारा कितना सम्मान कर रहे हैं।

विज्ञापन


पाकिस्तानी सेना प्रमुख का ये बयान भारत के खिलाफ निशाना माना जा रहा है। भारत हमेशा से आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान का विरोध करता रहा है। 

आईएसपीआर के मुताबिक, जनरल कमर ने मंगला के पास पब्बी में राष्ट्रीय काउंटर-आतंकवाद केंद्र (एनसीटीसी) की यात्रा के दौरान ये टिप्पणी की। इस दौरान वो दूसरे देशों से पाकिस्तानी आर्मी स्प्रिट प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आए  सैन्य टीमों से भी मिले। 
विज्ञापन


इस प्रतियोगिता में पाकिस्तानी सेना के अलावा , चीन , इंडोनेशिया, जॉर्डन, मलेशिया, म्यांमार, श्रीलंका, टर्की, थाइलैंड और यूके की सेना ने भी हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता को आतंकविरोधी ऑपरेशनों को ध्यान में रखकर सैन्य टीमों के स्किल्स और शारीरिक धैर्य को परखने के लिए आयोजित किया गया था। 72 घंटे की इस प्रतियोगिता में करीब 23 इवेंट्स को शामिल किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रतियोगिता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया जानती है कि आतंकवाद से निपटने के लिए हम यथासंभव प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान का बुरा चाहने वालों को ये देखना चाहिए कि हमारे वैश्विक सहयोगी हमें महत्व और सम्मान दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed