फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   pakistan army chief calls emergency meeting on the issue

पाक: झड़पों के बीच सेना की सलाह

Mon, 01 Sep 2014 11:09 AM IST
Updated Mon, 01 Sep 2014 11:09 AM IST
विज्ञापन
pakistan army chief calls emergency meeting on the issue

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में पुलिस और सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों के बीच सोमवार सुबह फिर झडपें शुरू हो गईं।

विज्ञापन


इससे पहले रविवार को इन झडपों में तीन लोग मारे गए और 500 घायल हो गए। घायलों में लगभग 75 पुलिसकर्मी शामिल हैं। शाम होते होते झडपें रुक गई थीं।

रविवार को पाकिस्तान सेनाध्यक्ष जनरल राहील शरीफ के नेतृत्व में कोर कमांडरों की बैठक में 'लोकतंत्र के समर्थन में संकल्प को दोहराते हुए राजनीतिक तनातनी पर चिंता व्यक्त की गई है।'

बैठक के बाद सेना ने कहा था कि बल प्रयोग करने से समस्या और अधिक जटिल हो सकती है और इस संकट का राजनीतिक हल खोजा जाना चाहिए।

इसी बीच इमरान खान ने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि वो प्रधानमंत्री निवास के घेराव के लिए एक बार फिर तैयार रहें।

लेकिन इस बीच, इमरान ख़ान की पार्टी में इस मुद्दे पर मतभेद भी उभरकर सामने आए हैं। पार्टी अध्यक्ष जावेद हाशमी के बयान से खफा इमरान ख़ान ने कहा कि अब हाशमी और उनके रास्ते अलग-अलग हैं।
विज्ञापन


ग़ौरतलब है कि हाशमी ने प्रधानमंत्री निवास का घेराव करने के इमरान ख़ान के फैसले की आलोचना की थी और कहा था कि यह इमरान ख़ान का निजी फ़ैसला था, पार्टी इसके पक्ष में नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें जारी

pakistan army chief calls emergency meeting on the issue

इस बीच, इस्लामाबाद के रेड ज़ोन में इमरान ख़ान के नेतृत्व वाली पाकिस्तान तहरीक़-ए-इंसाफ (पीटीआई) और ताहिरुल क़ादरी के नेतृत्व वाली पाकिस्तान अवामी तहरीक़ (पीएटी) के समर्थकों और पुलिस के बीच झड़पें जारी हैं।

रेड ज़ोन इस्लामाबाद का वो इलाका है जिसमें प्रधानमंत्री निवास समेत कई अहम इमारते हैं और फ‌िलहाल रेड ज़ोन की सुरक्षा की ज‌िम्मेदारी सेना संभाल रही है।

इन झड़पों की शुरुआत शुक्रवार देर रात उस समय हुई जब पीटीआई और पीएटी के हजारों समर्थक प्रधानमंत्री निवास की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे थे।

इन झड़पों में अब तक कम से कम तीन लोग मारे गए हैं और लगभग 500 घायल हैं। घायलों में लगभग 75 पुलिसकर्मी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed