फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan appointed Sohail Mahmood its High Commissioner to India as new Foreign Secretary

पाकिस्तान ने भारत में अपने उच्चायुक्त सोहैल महमूद को नया विदेश सचिव नियुक्त किया

Sun, 31 Mar 2019 04:07 PM IST
तिवारी अभिषेक भाषा, इस्लामाबाद
भाषा, इस्लामाबाद Published by: तिवारी अभिषेक Updated Sun, 31 Mar 2019 04:07 PM IST
विज्ञापन
Pakistan appointed Sohail Mahmood its High Commissioner to India as new Foreign Secretary
(फाइल फोटो)

भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त सोहैल महमूद को देश का नया विदेश सचिव नियुक्त किया गया है। विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने रविवार को यह जानकारी दी। कुरैशी ने मुल्तान में पत्रकारों से कहा कि प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ चर्चा किये जाने के बाद महमूद को विदेश सचिव नियुक्त किये जाने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘सोहैल महमूद नए विदेश सचिव के रूप में नियुक्त किये जा रहे हैं।’ मौजूदा विदेश सचिव तहमीना जंजुआ 16 अप्रैल को सेवानिवृत्त होंगी। हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि भारत में महमूद के स्थान पर किसे नियुक्त किया जायेगा। कुरैशी ने कहा कि उन्होंने शनिवार को टेलीफोन पर महमूद से बात की थी और उन्हें उनकी नयी नियुक्ति को लेकर बधाई दी थी।
विज्ञापन


महमूद को अगस्त 2017 में भारत में उच्चायुक्त नियुक्त किया गया था। भारत भेजे जाने के समय वह तुर्की में राजदूत के रूप में कार्यरत थे। कुरैशी ने जंजुआ को भी उनकी सेवाओं के लिए धन्यवाद दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed