{"_id":"5b6480ac4f1c1b66428b5bf4","slug":"pakistan-anti-corruption-bureau-summon-imran-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमरान खान को पाकिस्तान के भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो ने भेजा समन, 7 अगस्त को होंगे पेश","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
इमरान खान को पाकिस्तान के भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो ने भेजा समन, 7 अगस्त को होंगे पेश
भाषा, पेशावर
Updated Fri, 03 Aug 2018 09:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री बनने को तैयार इमरान खान को सरकारी हेलीकॉप्टरों के दुरुपयोग के संबंध में देश के भ्रष्टाचार रोधी निकाय ने समन भेजा है। उन्हें सात अगस्त को पेश होने के लिए कहा गया है। इससे खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के खजाने को 21.7 लाख रुपये का नुकसान हुआ। एक अधिकारी ने आज यह जानकारी दी।
विज्ञापन
राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के 65 वर्षीय प्रमुख को सात अगस्त को पेश होने के लिए समन भेजा है। खैबर पख्तूनख्वा में साल 2013 से खान की पार्टी की प्रांतीय सरकार है।
विज्ञापन
एनएबी 72 घंटे से अधिक समय तक सरकारी हेलीकॉप्टरों के दुरूपयोग से प्रांतीय सरकार के खजाने को 21.7 लाख रुपये के नुकसान होने के संबंध में जांच कर रही है।
एनएबी के एक अधिकारी ने बताया कि खान को सात अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया गया है और उनका बयान दर्ज किया जायेगा। खान ने कुछ भी गलत करने से इनकार करते हुए कहा कि यह मामला राजनीति से प्रेरित है।
विज्ञापन
खान को इससे पहले 18 जुलाई को समन भेजा गया था लेकिन वह चुनाव के कारण ब्यूरो के समक्ष पेश नहीं हुए थे। उनके वकील ने एक अपील दायर करते हुए एनएबी से मामले में आम चुनाव के बाद ‘‘अच्छा हो कि सात अगस्त’’ की तारीख तय करने का अनुरोध किया था।
खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के उनकी पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री परवेज खट्टक और चार वरिष्ठ नौकरशाह इस मामले में पहले ही अपने बयान दर्ज करा चुके हैं। खान की पार्टी 25 जुलाई को हुए चुनावों में सबसे बड़े दल के तौर पर उभरी है। 65 वर्षीय नेता के 11 अगस्त को शपथ लेने की संभावना है।