फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan and Russia will first joint maneuvers

पहली बार पाकिस्तान और रूस करेंगे संयुक्त युद्धाभ्यास

Tue, 13 Sep 2016 05:04 AM IST
एजेंसी/ इस्लामाबाद
एजेंसी/ इस्लामाबाद Updated Tue, 13 Sep 2016 05:04 AM IST
विज्ञापन
Pakistan and Russia will first joint maneuvers
- फोटो : getty

इस साल के अंत तक पाकिस्तान और रूस पहली बार संयुक्त युद्धाभ्यास करने की तैयारी में हैं। शीतयुद्ध के दौरान विरोधी खेमों में रहे दोनों देशों के बीच बढ़ते सैन्य सहयोग को दर्शाने वाले इस अभ्यास की जानकारी मीडिया ने दी है। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने एक वरिष्ठ पाकिस्तानी अधिकारी के हवाले से बताया है कि इस युद्धाभ्यास में दोनों देशों के लगभग 200 सैनिक हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन


यह कदम रूस और पाकिस्तान के बीच प्रगाढ़ होते रक्षा संबंधों के बीच उठाया जा रहा है। पाकिस्तान आधुनिक रूसी लड़ाकू विमानों की खरीदारी पर भी विचार कर रहा है। मास्को में पाकिस्तान के राजदूत काजी खलीलुल्लाह ने द एक्सप्रेस ट्रिब्यून को बताया कि यह पहली बार है, जब दोनों देशों के सैनिक संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘फ्रेंडशिप-2016’ में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


हालांकि, उन्होंने इस युद्धाभ्यास की प्रकृति या तारीख के बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी। उन्होंने कहा कि यह घटनाक्रम दोनों देशों के बीच बढ़ते सहयोग को प्रदर्शित करता है। खलीलुल्लाह ने पिछले सप्ताह एक रूसी समाचार एजेंसी को कहा था, ‘यह निश्चित तौर पर दोनों पक्षों द्वारा रक्षा एवं सैन्य-तकनीकी सहयोग को विस्तार देने की इच्छा दर्शाता है।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

पाक की अमेरिका से बढ़ती दूरी भी एक कारण

Pakistan and Russia will first joint maneuvers

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के अनुसार, पाकिस्तान ने अमेरिका के साथ संबंध बिगड़ने के बाद से अपनी विदेश नीति के विकल्पों को विस्तार देने का निर्णय लिया। अमेरिका के साथ उसके संबंध मई 2011 में सीआईए के खुफिया ऑपरेशन के बाद से बिगड़ गए थे। इसी कार्रवाई में अलकायदा सरगना ओसामा बिन लादेन मारा गया था।

अमेरिका से पाक के रिश्तों में हाल में उस समय दूरी और बढ़ गई, जब अमेरिकी सांसदों ने पाकिस्तान को लॉकहीड मार्टिन कॉरपोरेशन के एफ-16 लड़ाकू विमानों की बिक्री के लिए फंड रोक दिया। इसके बाद पाकिस्तान ने इस विमान की खरीदारी के लिए जॉर्डन सहित अन्य वैकल्पिक स्रोतों पर गौर करने का निर्णय लिया।

​भारत के लिए चिंता की बात

Pakistan and Russia will first joint maneuvers
अमेरिका से एफ-16 लड़ाकू विमान के सौदे में पाकिस्तान को भले ही निराशा हाथ लगी हो पर अब उसने रणनीति बदल दी है। अमेरिका से रिश्तों में आई दरार के बाद पाक अब रूस के साथ नजदीकी बढ़ा रहा है। वह आधुनिक रूसी लड़ाकू विमानों को खरीदने पर विचार कर रहा है। रूस भारत का पुराना मित्र है, ऐसे में पाकिस्तान की उससे नजदीकी भारत के लिए चिंता की बात है।

एमआई-35 के बाद रूस के एसयू-35 पर पाक की नजर
एमआई-35 हेलीकॉप्टरों के सौदे के बाद पाकिस्तान रूस से लड़ाकू विमान एसयू-35 खरीदने के विकल्प तलाश रहा है। इसके लिए पाकिस्तान के चीफ ऑफ एयर स्टाफ एयर चीफ मार्शल सोहेल अमन जुलाई में रूस गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed