फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan Acquire Chinese Nuclear Attack Submarines

चीन की मदद से समुद्र में भारत के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है पाक

Wed, 11 Jan 2017 05:23 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 11 Jan 2017 05:23 AM IST
विज्ञापन
Pakistan Acquire Chinese Nuclear Attack Submarines
- फोटो : ndtv

पाकिस्तान और भारत की सीमा पर मौजूद तनाव अब समुद्री सीमा में भी बढ़ सकता है। भारतीय नौसेना के माथे पर चिंता की लकीरें खींचने वाला एक ऐसा ही मामला सामने आया है। सूत्र दावा करते हैं कि पाकिस्तान आने वाले वक्त में परमाणुशक्ति से लैस चाइनीज पनडुब्बी को पाक नौसेना का हिस्सा बना सकता है।

विज्ञापन


एनडीटीवी की खबर के मुताबिक पिछले साल मई महीने में कराची के बंदरगाह पर परमाणुशक्ति वाली एक चीनी पनडुब्बी देखी गई थी। खबर कहती है कि अब इसके आगे इस पनडुब्बी के परिचालन से संबंधित जानकारियों को पाकिस्तानी नौसैनिकों से साझा किया जाएगा।
विज्ञापन


एनडीटीवी की खबर में कहा गया है कि भारतीय नौसेना को लगता है कि पाकिस्तान, चीन की इस पनडुब्बी को लीज पर लेकर अपना बना लेगा। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही एनडीटीवी ने गूगल अर्थ की एक तस्वीर पोस्ट की थी। जिसमें कराची बंदरगाह पर चीन की टाइप 091 हॉन क्लास लड़ाकू पनडुब्बी मौजूद थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है इस पनडुब्बी की खासियत

Pakistan Acquire Chinese Nuclear Attack Submarines

एनडीटीवी का कहना था कि इस तस्वीर को गूगल अर्थ की हिस्ट्री से मई 2016 के दौरान देखा जा सकता था। परंपरागत पनडुब्बियों से अलग परमाणु चलित पनडुब्बियों की खासियत ये होती है कि इनका इस्तेमाल बिना बार-बार ईंधन डाले लंबे समय तक समुद्री सीमा में किया जा सकता है, क्योंकि ये परमाणु ईंधन से चलती हैं।

इनकी इसी खासियत की बदलौत इन्हें गुप्त रूप से समुद्री सीमा के भीतर लंबे समय तक रखा जा सकता है। जहां से इनका सुराग लगा पाना आसान नहीं होता। आपको बता दें कि पाकिस्तान लगातार भारतीय सीमा में आतंकी साजिशों की कोशिश कर रहा है।

जिसका भारतीय सेना मजबूती से जवाब दे रही है। अगर पाक चीन आधारित परमाणुशक्ति से यु्क्त इस मिसाइल को अपना बना लेता है तो ये भारत के लिए परेशानी की सबब हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed