फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan accuses, US 'speaking India's language', shows his 'dual standards'

मोदी-ट्रंप की नजदीकी से रूठा पाक, कहा- भारत की भाषा बोल रहा अमेरिका, दिखाया डबल स्टैंडर्ड

Wed, 28 Jun 2017 12:25 PM IST
amarujala.com, Presented By: हर्षित गौतम
amarujala.com, Presented By: हर्षित गौतम Updated Wed, 28 Jun 2017 12:25 PM IST
विज्ञापन
Pakistan accuses, US 'speaking India's language', shows his 'dual standards'
- फोटो : SELF

पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात के बाद से बौखलाए पाकिस्तान ने अपने सहयोगी अमेरिका समेत भारत पर तीखी टिप्पणी की है। पाक मीडिया का कहना है कि अमेरिका भारत की भाषा बोल रहा है और उसने कश्मीर के मामले को लेकर दोहरा चरित्र दिखाया है।

विज्ञापन


पाकिस्तान की स्टेट मीडिया द्वारा अमेरिका की कड़ी आलोचना सोमवार और मंगलवार को हुई दो बड़ी घटनाओं के बाद सामने आई है। पहली घटना  सोमवार की है जब अमेरिका ने हिजबुल कमांडर सलाहुद्दीन को अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित किया। वहीं दूसरी घटना मंगलवार की है जब भारत और अमेरिका ने अपने साझा बयान में पाक की कड़ी आलोचना करते हुए कहा था कि वो आतंकवादी गतिविधियों में अपनी जमीन के इस्तेमाल न होने दे।
विज्ञापन


पाकिस्तान अखबार डॉन का दावा है कि मंगलवार को आंतरिक मंत्री चौधरी निसार ने कहा है कि अमेरिका को कश्मीरियों के खून की कोई परवाह नहीं है, उसे लगता है कि कश्मीर में मानवाधिकार उल्लंघन का अंतरराष्ट्रीय कानून लागू नहीं होता। निसार ने ये भी कहा कि उसका न्याय दिखावटी है। एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक कश्मीर को लेकर अमेरिका की कार्रवाई दिखावटी है और उसका दोहरा चरित्र उजागर हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed