फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   pakistan: 23 people killed in suicide attack

आत्मघाती हमले में 23 शिया तीर्थयात्रियों की मौत

Mon, 09 Jun 2014 10:23 AM IST
Updated Mon, 09 Jun 2014 10:23 AM IST
विज्ञापन
pakistan: 23 people killed in suicide attack

पाकिस्तान की ईरान से लगने वाली सीमा पर किए गए आत्मघाती हमले में कम से कम 23 लोग मारे गए हैं। बलुचिस्तान प्रांत में अधिकारियों का कहना है कि शिया तीर्थयात्रियों को ईरान से लेकर वापस आ रही एक बस को निशाना बनाया गया।

विज्ञापन


बस को तफ्तान कस्बे में एक रेस्तरां पर रोका गया था। ज़ायरीन दो होटल में रुके थे जहां उन्हें निशाना बनाया गया। हमले की ज़िम्मेदारी अभी तक किसी गुट ने नहीं ली है।
विज्ञापन


बलुचिस्तान के गृहमंत्री सरफ़राज़ बुक्टी का कहना है कि तीर्थयात्री पिछले दिनों से आकर तफ़्तान में जमा हो रहे थे और हमले के शहर में कम से कम 300 तीर्थयात्री जमा हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि तीर्थयात्री पर हमले की यह घटना रविवार रात नौ बजे के आसपास की है। आत्मघाती हमलावरों की संख्या चार बताई जाती है। हमलावरों ने दोनों होटलों पर एक-एक करके हमला किया।

इलाके में इलाज की बेहतर व्यवस्था नहीं होने की वजह से स्थानीय अधिकारियों ने ईरान के अधिकारियों से मदद मांगी है। इसके बाद घायलों और मृतकों को ईरान ले जाया गया।

महफ़ूज रहे ज़ायरीनों को अगले दिन सुरक्षा घेरे में क्वेटा पहुंचाया जाएगा। शवों को भी कल ही क्वेटा लाया जाएगा। इलाके में शिया यात्रियों पर इस साल हमले की यह दूसरी घटना है।


जनवरी में भी ईरान से वापस लौट रहे शिया ज़ायरीनों को मक़तूम के निकट हमले का निशाना बनाया गया था। शिया समुदाय के लोग इन हमलों का विरोध करते रहे हैं। विरोध के तहत क्वेटा को सड़क जाम भी किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed