{"_id":"5b48a2674f1c1b47748b4575","slug":"pakistan-15-killed-including-siraj-raisan-during-bomb-blast-election-meeting","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नवाज के पहुंचने से पहले बम धमाकों से दहला पाक, 133 लोगों की मौत, 200 घायल","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
नवाज के पहुंचने से पहले बम धमाकों से दहला पाक, 133 लोगों की मौत, 200 घायल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 14 Jul 2018 05:29 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में शुक्रवार को दो अलग-अलग जगह पर हुई चुनावी रैली में बम विस्फोट से 133 लोगों की मौत हो गई जबकि 200 लोग घायल हो गए। पहला हमला पाक के उत्तर पश्चिम में अंजाम दिया गया।इस बम धमाके में कट्टरपंथी इस्लामी पार्टी के वरिष्ठ नेता तो बच निकले लेकिन इसमें पांच लोगों की मौत हो गई और 37 अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस्लामिक स्टेट समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है
विज्ञापन
उत्तरी वजीरिस्तान कबाइली जिले से सटे बन्नू जिले में हुए इस विस्फोट में जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अकरम दुर्रानी मामूली रूप से घायल हो गए। दुर्रानी को मामूली चोटें आई हैं। विस्फोटक एक मोटर साइकल पर लगाए गए थे। यह मोटर साइकल जैसे ही दुर्रानी के वाहन के करीब आई वैसे ही उसमें विस्फोट हो गया।
विज्ञापन
इस हमले के बाद बलूचिस्तान के दारेनगढ़ इलाके में बलूचिस्तान अवामी पार्टी (बीएपी) के उम्मीदवार नवाबजादा सिराज रायसैनी की चुनाव रैली के दौरान दूसरा विस्फोट हुआ। जिसमें बीएपी उम्मीदवार समेत 70 लोगों की मौत हो गई। हाल ही में गठित बलूचिस्तान अवामी पार्टी के उम्मीदवार सिराज रायसैनी पूर्व बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री नवाब असलम रायसैनी के छोटे भाई थे।
विज्ञापन
बता दें कि नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम के स्वदेश लौटने से पहले इन दो बड़े बम धमाकों से पाकिस्तान दहल उठा है। हालांकि देश में सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी कर दी गई है। बता दें कि नवाज और मरियम को भ्रष्टाचार मामले में जेल की सजा सुनाई गई है।