फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   pakistan: 12 girls schools attacked and burnt in Gilgit-Baltistan

नहीं बदल रहा पाकिस्तान, अशांत गिलगित-बालिस्तान में जला दिये गये 12 बालिका विद्यालय

Fri, 03 Aug 2018 04:41 PM IST
भाषा, कराची
भाषा, कराची Updated Fri, 03 Aug 2018 04:41 PM IST
विज्ञापन
pakistan: 12 girls schools attacked and burnt in Gilgit-Baltistan
pakistan
पिछले दिनों पाकिस्तान में हुए चुनावों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने को लेकर कई तरह के बदलाव किए गए। एक ओर जहां महिलाओं के लिए चुनाव में मतदान करना अनिवार्य किया गया वहीं सभी राजनीतिक पार्टियों के लिए निर्देश दिए गए कि कम से कम पांच फीसदी महिला उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारने की बात कही। चुनाव में बदलाव देखने को मिला भी। पाकिस्तान के कई राज्यों और प्रदेशों में महिलाएं मतदान के लिए निकलीं और विरोध के बाद मतदान भी किया। 
विज्ञापन


लेकिन पाकिस्तान में बदलाव आने में अभी समय लगेगा। पाकिस्तान के अशांत गिलगित-बाल्टिस्तान में अज्ञात व्यक्तियों ने 12 बालिका विद्यालय जला दिये जिसके बाद स्थानीय लोगों ने अक्सर आतंकवादियों के निशाने पर रहने वाले शैक्षणिक संस्थानों की सुरक्षा की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। पाक मीडिया में ऐसी खबर आयी है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि गिलगित से करीब 130 किलोमीटर दूर चिलास में कल देर रात अज्ञात व्यक्तियों ने इन विद्यालयों में आग लगा दी। उन्होंने पूरे डायमर जिले में स्कूल संपत्ति को नुकसान भी पहुंचाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जियो न्यूज ने पुलिस अधिकारियों के हवाले से खबर दी, ‘दो विद्यालयों में धमाके भी किये गये।’

इन हमलों के बाद स्थानीय बाशिंदों ने सिद्दिकी अकबर चौक पर प्रदर्शन किया तथा अपराधियों की गिरफ्तारी एवं शैक्षणिक संस्थानों की सुरक्षा की मांग की। पाकिस्तान के उत्तरी हिस्से में बालिका विद्यालय अक्सर आतंकवादियों के निशाने पर होते हैं। 


पुलिस ने गुनाहगारों की धर-पकड़ के लिए तलाशी अभियान चलाया है। जिला प्रशासन के मुताबिक ये विद्यालय निर्माणाधीन थे। चिलास में दिसंबर, 2011 में कम से कम दो बालिका विद्यालयों को कम क्षमता वाले धमाकों में आंशिक नुकसान पहुंचा था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed