फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pak worried Trump may change US policy in favor of India

पाक को चिंता, भारत के पक्ष में अमेरिकी नीति बदल सकते हैं ट्रंप

Fri, 11 Nov 2016 08:25 AM IST
एजेंसी/ इस्लामाबाद
एजेंसी/ इस्लामाबाद Updated Fri, 11 Nov 2016 08:25 AM IST
विज्ञापन
Pak worried Trump may change US policy in favor of India
- फोटो : Getty Images
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत ने पाकिस्तान की चिंता बढ़ा दी है। विश्लेषकों की मानें तो पाकिस्तान को इस बात की चिंता सता रही है कि ट्रंप उसके चिर प्रतिद्वंद्वी भारत के पक्ष में अमेरिकी नीति में बदलाव कर सकते हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र में इस्लामाबाद और वाशिंगटन की मित्रता ऐतिहासिक रही है, लेकिन अमेरिका द्वारा पाकिस्तान पर आतंकियों को पनाह देने का आरोप लगाए जाने के बाद दोनों के संबंधों में कड़वाहट आ चुकी है। वैसे पाकिस्तान आतंकियों को शरण देने की बात से इनकार करता रहा है। पाकिस्तान और अमेरिका के संबंध मई में उस समय और खराब हो गए जब पाक सीमा में अमेरिकी ड्रोन हमले में तालिबान नेता मारा गया। 
विज्ञापन


इसके बाद सितंबर में कश्मीर घाटी में आर्मी बेस पर पाकिस्तानी आतंकियों के हमले में 19 जवानों के शहीद होने के बाद भारत के साथ भी उसके संबंधों में तनाव आ गया। उधर, अधिकांश पाकिस्तानी ट्रंप को मुस्लिम विरोधी मानते हैं। एक बार ट्रंप ने मुस्लिमों के अमेरिका में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का सुझाव दिया था। ऐसे में पाकिस्तान को लग रहा है कि ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद अमेरिका भारत के साथ अपने व्यापारिक रिश्तों को और मजबूत करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका पाकिस्तान को पूरी तरह से तो नहीं छोड़ेगा

Pak worried Trump may change US policy in favor of India

लाहौर निवासी विदेश नीति के विश्लेषक हसन असकारी रिजवी ने कहा है कि अमेरिका पाकिस्तान को पूरी तरह से तो नहीं छोड़ेगा, लेकिन यह तय है कि ट्रंप पाक के लिए हिलेरी क्लिंटन की तुलना में कठोर साबित होंगे। रिजवी ने कहा कि उनका मानना है कि ट्रंप के साथ पाकिस्तान की तुलना में भारत का तालमेल बेहतर रहेगा। 

वैसे ट्रंप ने दक्षिण एशिया के लिए अभी अपनी नीति तैयार नहीं की है। हाल ही में उन्होंने कश्मीर मुद्दे पर भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता की बात कही थी। पाकिस्तान में तैनात एक अमेरिकी राजनयिक ने भी बुधवार को कहा था कि ट्रंप के राष्ट्रपति चुने जाने का मतलब यह नहीं है कि अमेरिका की नीति में व्यापक बदलाव होगा। कराची में तैनात अमेरिकी महा वाणिज्यदूत ग्रेस शेलटन ने जियो न्यूज से बातचीत में कहा कि अमेरिकी नीति राष्ट्रहित पर आधारित है। ऐसे में सरकार बदलने से नीति नहीं बदलती। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed