फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pak torturing people in POK, group seek help from US

'पीओके में  पाक कर रहा अत्याचार, अमेरिका करे मदद'

Thu, 19 May 2016 04:53 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 19 May 2016 04:53 AM IST
सार

  • पाकिस्तान का जबरन कब्जा खत्म होना चाहिए
  • अंतरराष्ट्रीय समुदाय से पाक और चीन को क्षेत्र से हटाने की मांग की

विज्ञापन
Pak torturing people in POK, group seek help from US
पीओके - फोटो : pti

विस्तार

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में लगातार बढ़ रही मानवाधिकार हनन की घटनाओं के मद्देनजर यहां के एक समूह ने अमेरिका से दखल देने और मदद की गुहार लगाई है। इस समूह ने अमेरिकी सांसदों से अपील करते हुए कहा है कि पाकिस्तान ने गिलगित-बाल्टिस्तान में जबरन कब्जा कर रखा है, अब यहां पाक का राज खत्म किया जाना चाहिए।

विज्ञापन


वाशिंगटन स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ गिलगित-बाल्टिस्तान के सेंगे सेरिंग ने कैपिटल हिल में हाल में एक कार्यक्रम के दौरान अमेरिकी सांसदों से मुलाकात की। उन्होंने सांसदों से कहा कि गिलगित बाल्टिस्तान में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की मदद के बिना मानवाधिकार हनन की घटनाओं पर अंकुश नहीं लगाया जा सकता। इस क्षेत्र में पाकिस्तान का राज खत्म करने और उसके खिलाफ संघर्ष में गिलगित-बाल्टिस्तान का साथ देने के लिए अमेरिका को बड़ी भूमिका निभानी चाहिए। सेरिंग ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के रिजोल्यूशन 47 में भी पाकिस्तान को गिलगित-बाल्टिस्तान (पीओके) में कब्जा जमाने वाला करार दिया है साथ ही यहां से उसकी पूरी तरह से वापसी की बात कही गई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पीओके के लोग अपने इलाके से पाकिस्तान और चीनियों को पूरी तरह से हटाने की मांग करते हैं जिन्होंने उनके इलाके पर जबरदस्ती कब्जा जमा रखा है और यहां के खनिजों और प्राकृतिक संसाधनों का दोहन कर रहे हैं। सेरिंग ने कहा कि पाकिस्तान यहां का विकास नहीं चाहता है। पिछले हफ्ते यह कार्यक्रम सीनेटर टिम काएने ने आयोजित किया था। इसमें अमेरिकी सीनेटर जॉन कार्निन, जॉन मैक्केन, काएने, मार्क वार्नर के अलावा प्रतिनिधि सभा से बारबरा कॉमस्टॉक, गेरी कोनॉली, शीला जैक्सन ली, जो लोफग्रेन, क्रिस स्मिथ समेत कई शीर्ष सांसद मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेरिंग ने पीओके में चीनी कंपनियों की मौजूदगी पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि चीन वहां पर बिना किसी संवैधानिक ढांचे या जवाबदेह सरकार के अरबों डॉलर का आर्थिक गलियारा बना रहा है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय को चीन से सवाल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पाक सेना और खुफिया एजेंसियों ने गिलगित बाल्टिस्तान में हजारों एकड़ निजी जमीन पर कब्जा कर रखा है। वे सीधे तौर पर संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव का उल्लंघन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed