फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pak to hand over dossier to UN Chief againt India

यूएन प्रमुख को भारत के खिलाफ दस्तावेज सौंपेगा पाक

Sat, 31 Dec 2016 05:30 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 31 Dec 2016 05:30 PM IST
विज्ञापन
Pak to hand over dossier to UN Chief againt India
संयुक्त राष्ट्र - फोटो : Getty

पाकिस्तान भारतीय जासूस कुलभूषण जाधव से जुड़े दस्तावेज और एक भारतीय पनडुब्बी द्वारा कथित तौर पर समुद्री सीमा के उल्लंघन की कोशिश से संबंधित साक्ष्य सोमवार को संयुक्त राष्ट्र के अगले महासचिव एंटोनियो गुतेरस को सौंपेगा।

विज्ञापन


पाकिस्तान के प्रमुख अखबार 'डॉन' ने अधिकारियों के हवाले से कहा है कि संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की स्थायी प्रतिनिधि मलीहा लोधी न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में गुतेरस को ये दस्तावेज सौंपेंगी। अखबार ने लिखा है, 'कार्यभार संभालने के तुरंत बाद संयुक्त राष्ट्र के अगले महासचिव एंटोनियो गुतेरस को पाक-भारत प्रतिद्वंद्विता का आभास होगा क्योंकि इस्लामाबाद उनके समक्ष भारतीय हस्तक्षेप के मुद्दे को उठाने के लिए तैयार है।
विज्ञापन


पाकिस्तान का दावा है कि भारतीय नौसेना के अधिकारी और भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ के कथित सदस्य जाधव को उसके सुरक्षाबलों ने इस साल की शुरुआत में गिरफ्तार किया था। पाकिस्तानी सेना उसे 'भारतीय हस्तक्षेप के सबूत और राज्य प्रायोजित आतंकवाद के रूप में पेश करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed